मुंबई(ब्यूरो)। मलाइका अरोड़ा की पहचान उनके आइटम गीतों को लेकर रही है। फिर चाहे 'दिल से' का छैयां छैया.. हो या 'दबंग' का मुन्नी बदनाम.. या फिर 'हाउसफुल 2' का अनारकली डिस्को चली.. मलाइका अरोड़ा के अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। अब उन्होंने विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'पटाखा' में एक आइटम सांग किया है। इस गाने में मलाइका हैल्लो हैल्लो.. गाने पर थिरकती नजर आएंगी। 
गुलजार ने लिखा है गाना  
इस गाने को गुलजार ने लिखा है और खुद विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। गणेश आचार्य के डांस डायरेक्शन में यह गाना फिल्माया गया है। आगामी 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही विशाल भारद्वाज की यह फिल्म दो बहनों की कहानी है। इन बहनों के किरदारों में 'दंगल' फेम सान्या मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान हैं, जो इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। विजयराज और सुनील ग्रोवर फिल्म की सहायक भूमिकाओं में हैं। 
5 सितंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज 
विशाल के मुताबिक, दर्शकों के मनोरंजन के लिए ये गाने जरूरी होते हैं। वे याद दिलाते हैं कि 'ओंकारा' में बीड़ी जलाइले.. (बिपाशा बसु) कितना बड़ा हिट हुआ था। फिल्म 'पटाखा' के लिए मलाइका अरोड़ा के इस गाने को लेकर खबर है कि 5 सितंबर को इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk