मुंबई (मिड-डे)। कुछ लोग अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसका सटीक एग्जाम्पल हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो साबित हो रहा है। वैसे, यह वीडियो 2018 का है जिसमें मंगलौर का रहने वाला संगीत कुमार नाम का शख्स एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी 'मां' बता रहा है। करीब दो साल बाद यह वीडियो फिर सर्कुलेट किया जा रहा है और लोग इस पर ऐश के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए संगीत, जो अब 32 साल का है, यह दावा करता है कि उसका जन्म लंदन में 'आईवीएफ' के जरिए हुआ था। उसने यह भी कहा कि जब उनके फादर वदिवेलु रेड्डी उसे विशाखापट्नम लेकर आए थे तो ऐश्वर्या के पेरेंट्स ने दो साल तक उसकी देखरेख भी की थी।

फि‍र लौट आया ऐश्‍वर्या राय का 32 साल का 'बेटा'!

'मम्मी' के साथ मुंबई में रहना चाहता है
इस शख्स ने यह आरोप भी लगाया कि उसके रिश्तेदारों ने उसके बर्थ से जुड़े सभी रिकॉर्डस मिटा दिए हैं। उसकी तमन्ना यह भी है कि वह अपनी 'मम्मी' के साथ मुंबई में रहे। इस शख्स की यह अजीबोगरीब कहानी सुनकर लोग सोशल मीडिया पर उसका काफी मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि 1988 में ऐश की उम्र 15 साल थी, जब संगीत अपने जन्म का दावा कर रहा है। ऐश्वर्या ने न तो 2018 में उसके दावों पर कोई रिएक्शन दिया था और जितना हम इस एक्ट्रेस को जानते हैं, वह इस बार भी इसको लेकर कुछ नहीं बोलेंगी।

hitlist@mid-day.com

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk