PATNA : पत्‍‌नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन जब उसके कमरे में किसी काम से गए तो देखा कि उसके मुंह से गाज निकल रही है। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने में अपना बयान दर्ज कर दिया है। मामले में पुलिस हर एंगल पर पड़ताल में जुटी हुई है।

प्रॉपर्टी ब्रोकर था पति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय हेमंत पांडेय राजा पुल स्थित मैनपुरा में रहते थे। ये पेशे से प्रॉपर्टी ब्रोकर थे। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे अपने कमरे में ज्यादा मात्रा में नींद की गोली खा ली। इसके बाद वो बेड से नीचे गिर गए। परिवार के लोग किसी काम से इनके रूम में गए तो देखा कि वो बेहोशी की हालत में पड़े हैं और उनके मुंह से गाज निकल रही है। इसके बाद तत्काल परिजन उन्हे निजी अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने हेमंत की पत्‍‌नी पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी कारण हेमंत ने आत्महत्या की है। मामले में पुलिस हर एंगल पर पड़ताल कर रही है।

ब्यूटी पार्लर चलाती है पत्‍‌नी

पुलिस को दिए बयान में हेमंत के भाई अमिताभ कुमार ने बताया कि उनकी पत्‍‌नी ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनका मैनपुरा के ही एक युवक से अफेयर था। पहले वो भैया की अनुपस्थिति में आता था। धीरे-धीरे उसकी हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वो जब भैया घर पर रहते थे तब भी वो आने लगा। इस कारण भैया ने कई बार उसे माना भी किया लेकिन वो नहीं माना और वो लगातार घर आता रहा।