कानपुर। टीम इंडिया के दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। मनीष पांडे ने तमिल एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी संग शादी की। विवाह समारोह मुंबई के एक होटल में आयोजित किया गया। बता दें मनीष रविवार को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट जीतकर सीधे मुंबई आ गए थे।
मनीष और अश्रिता की वेडिंग में उनके करीबी ही शामिल थे। वर और वधू दोनों पक्षों के लोगों ने इस कार्यक्रम को खूब इंज्वाॅय किया। यही नहीं मेहंदी रस्म के दौरान अश्रिता ने अपनी सहेलियों संग जमकर डांस किया। अश्रिता के डांस के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह बाॅलीवुड गानों पर थिरक रही हैं। चूंकि अश्रिता पेशे से एक्टर हैं, ऐसे में उनका डांस काफी शानदार रहा।
मेंहदी रस्म के दौरान अश्रिता पीले रंग का लहंगा पहने हुए थे। हाथों में मेहंदी लगाए वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी। अश्रिता को उनकी फ्रेंड और बहनों ने स्टेज पर जमकर डांस करवाया। इस बीच अश्रिता के साथ एक लड़की ने मनीष पांडे की टीम इंडिया की जर्सी पहनकर डांस किया। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक लड़की भारतीय जर्सी जिसमें पीछे पांडे लिखा हुआ है, वह पहने अश्रिता के साथ डांस कर रही।
यही नहीं अश्रिता ने ग्रुप डांस भी किया। ढोल की थाप पर अश्रिता का डांस करते वीडियो खूब वायरल हो रहा। बता दें मनीष और अश्रिता ने सोमवार को सात फेरे लिए। यह दोनों काफी समय से एक-दूसरे का जानते थे। हालांकि मनीष ने कभी भी अश्रिता के साथ रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था मगर चोरी-चोरी वाला यह प्यार आज शादी तक पहुंच गया।
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari
Cricket News inextlive from Cricket News Desk