'टच जानकारी तो जरूरी बा'
आई नेक्स्ट ऑफिस में टच एजुकेशन मुद्दे पर छपी खबर को देखते ही भोजीवुड के सुपर स्टार के मुंह से सिर्फ इतना ही निकला कि टच के बारे में जानकारी भइल तो जरूरी बा। क्योंकि अक्सर जानकारी न होने से बच्चे इसके शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भी बचपन में यह देखा है और कई बार महसूस भी किया है। मगर तब लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती थी। अब समय खराब है, इसलिए टच एजुकेशन जरूरी है। आई नेक्स्ट ने इस मुद्दे को उठा कर समाज के हित में एक बड़ा काम किया है। इसी तरह उन्होंने आई नेक्स्ट के एक और अभियान की तारीफ की, जिसमें स्कूल गोइंग बच्चों के पास बाइक होना गलत बताया गया था। एक किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई इंजीनियर थे। इंटर पास करने के बाद मैंने उनसे बाइक मांगी थी। मगर नहीं मिली। भाई ने कहा था कि अपने पास से खरीदना। तब गुस्सा आया था, मगर अब समझ में आया क्योंकि हर ख्वाहिश पूरा करना करियर पर ब्रेक लगने के बराबर होता है।  

आई नेक्स्ट का मिले सपोर्ट तो उठेगा भोजीवुड
मनोज ने कहा कि आई नेक्स्ट का अगर सपोर्ट मिले तो भोजीवुड जरूर चमकेगा, क्योंकि यूपी और बिहार में आई नेक्स्ट यूथ का सबसे फेवरेट है। यूथ ही किसी को भी आसमां तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि वे भोजीवुड को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अगर भोजीवुड को कुछ भी मिला तो इसमें गोरखपुर का योगदान अहम होगा, क्योंकि गोरखपुर भोजपुरी दुनिया की राजधानी है। मनोज की जल्द 'यादव पान भंडार' फिल्म रिलीज होने वाली है। चार साल बाद वे अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करने सिटी आए थे।

हम तो हैं यूपी के भइया
स्पेशल गेस्ट मनोज तिवारी ने जहां समाज, भोजपुरी और भोजीवुड के हित में बातें कहीं, वहीं अपनी फिल्मों के कई गाने भी सुनाए। जिसे सुन आई नेक्स्ट ऑफिस में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जल्द रिलीज होने वाली फिल्म का गीत 'हम तो हैं यूपी के भइया, हर दुख में रहे हम सहइया', 'इंटरनेशनल लिïट्टी चोखा, जे खइलस ते न पइलस धोखा' और 'हरिहर चटक ओढ़निया से हरियाली मिल गइल बा' गीत सुनाया।

मुंबई में चमकेगा लिट्टी-चोखा
पूर्वांचल और भोजपुरी की पहचान लिïट्टी-चोखा अब मुंबई में चमकेगा। देश नहीं बल्कि विदेश में लिट्टी-चोखा को गाने के माध्यम से नई पहचान दिलाने वाले सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी अब इसे मुंबई में भी चमकाने के मूड में हैं। सिंगिंग और एक्टिंग में अपना परचम फहराने वाले मनोज अब सलमान, शाहरुख की तरह अपना प्रोडक्शन हाउस खोल रहे हैं, जिसका नाम है 'इंटरनेशनल लिïट्टी-चोखा प्रोडक्शन हाउस'। प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी।  

फिल्म के प्रमोशन के बाद पहुंचे आई नेक्स्ट ऑफिस
सिटी के सिनेमा घर में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'गोबर सिंह' के फर्स्ट शो में प्रमोशन के लिए मनोज सिटी आए थे। अपने फैंस से मिलने के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे वे सीधे आई नेक्स्ट ऑफिस पहुंचे, जहां वे स्पेशल गेस्ट थे। ऑफिस में आई नेक्स्ट के एडिटोरियल इंचार्ज अश्विनी पांडेय ने उन्हें बुके देकर वेलकम किया।

पगड़ी और मूंछ है पहचान
भोजीवुड के सुपर स्टार को आई नेक्स्ट टीम ने उनका एक स्केच भेंट किया। जिसे आई नेक्स्ट के सीनियर डिजाइनर संतोष गिरि ने बनाया था। स्केच देखते ही मनोज गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि अब जो मैं हूं, वह असलियत नहीं बल्कि स्केच में जो दिख रहा है, वह असली मनोज तिवारी है। मनोज तिवारी की पहचान पगड़ी और मूंछ है।

'इ शाम कबो न भुलाइब'
करीब दो घंटे रुकने के बाद फिल्म प्रमोशन के चक्कर में जौनपुर के लिए निकलने से पहले मनोज काफी खुश थे। अपने ही अंदाज में उन्होंने दो लाइनों में अपनी खुशी जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि 'कब तक ली इ शाम भुलाइल, बहुत दिना ले इ याद आई, आई नेक्स्ट संग गुजारिल इ शाम न कबो भुलाइब'। इसके बाद मनोज तिवारी ने एक बार फिर आई नेक्स्ट को धन्यवाद दिया और उसके विभिन्न मुद्दों में किए सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए सभी विदा लिया।

 

report by : kumar.abhishek@inext.co.in