आकर्षक मुखौटों के साथ सजी होलिका खरीदने उमड़ी रही भीड़

Meerut। होलिका दहन के लिए रविवार से ही शहर में होलिका के मुखौटों का बाजार सज गया। दिन भर बाजार में होलिका खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं बाजार में होलिका दहन स्थल की सजावट के लिए तरह तरह की चमकीली झालर भी खूब बिकी।

300 से 500 तक

हर साल होलिका को सजाने के लिए होलिका के पुतलों की मांग बढ़ती जा रही है। इन पुतलों की कीमत 300 रुपए से लेकर 500 रुपए तक रखी गई है। पुतलों को आकर्षक बनाने के लिए बकायदा प्लास्टिक का मुखौटा लगाकर होलिका को सजाया गया है। इससे अलग पुतलों को गत्ते से तैयार कर रंग बिरंगे रखों से आकर्षक बनाया गया है ताकि वास्तविक होलिका का लुक आ सके।

हर साल होलिका दहन पर होलिका सजाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसलिए होलिका को अच्छी तरह सजाया जाता है। इन दो दिन में 200 से अधिक होलिका बिकने की उम्मीद है।

सलीम, होलिका कारीगर