RANCHI : पहले युवती के साथ दोस्ती की। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी के सिलसिले में उसका चाणक्य एकेडमी में एडमिशन कराने के नाम पर उसकी मां से 30 हजार रुपए ऐंठ लिए। फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। फिर, उसके साथ शादी भी रचा ली। युवती को शादी के बाद पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। ऐसे में वह आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

महिला ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक, दो साल पूर्व उसका एक लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक उसके घर आने-जाने लगा। पहले तो उन्हें रिलेशनशिप का झांसा दिया, फिर पढ़ाई के नाम पर रांची के एक प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन कराने के नाम पर 30 हजार रूपए से अधिक की राशि वसूल ली। फिर, धोखे से उसका शारीरिक शोषण किया। शारीरिक शोषण करने के बाद उसने युवती के साथ शादी रचा ली।

आरोपी युवक लापता, पुलिस कर रही जांच

थाने में महिला पुलिस अधिकारियों के पास युवती ने कहा कि आरोपी युवक का पता नहीं चल पा रहा है। वह जिस कंपनी में काम करता था, वहां पर पता करने पर पता चला कि उसे काम से निकाल दिया गया है। काम से निकाले जाने के बाद वह कहां गया? इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।