मंगल एक राशि में 45 दिनों तक रहता है। राहु-केतु 18 महीने, गुरू एक वर्ष तक किसी एक राशि में रह सकता हैं। वहीं अन्य ग्रहों का परिवर्तन दिनों के हिसाब से होता है। 25 सितंबर 2019  मंगल कन्या राशि में 6: 22 बजे पर प्रवेश करेंगे और 10 नवंबर, 2019 तक रहेंगे। जब-जब मंगल कन्या राशि में भ्रमण करता है और शनि धनु राशि में तब-तब भय, आतंक या किसी गम्भीर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कहीं-कहीं मध्याविधि चुनाव भी हो सकता है। आम जनमानस की भाषा और जुबान फिसल सकती है जिसका जन जीवन पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है।

जुबान फिसलने के कारण अनेक परिवार और अनेक लोग जो राजनीति से जुड़े हैं उन्हें जेल यात्रा करनी पड़ सकती है। देश के लिए यह कालखण्ड चुनौतीपूर्ण होगा। अनुसाशन हीनता की वृद्धि होगी। ऐसे समय में जुबान में सावधानी जरुरी है। हालांकि इसका अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यहां जानें...

मेष: रोग लग सकते हैं, शिव की अराधना करें।

वृष: घर में क्लेश हो सकता है, गणेश  भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन: वाली दोष होगा, हनुमान जी की शरण में जाएं।

कर्क: मित्र असहयोग करेंगे, गणपति को चीनी चढ़ाएं।

सिंह: पदोन्नति के योग, दुर्गा जी को पान चढ़ाएं।

कन्या: यात्रा के योग बनेंगे, शनिदेव पर दीपक जलाएं।

तुला: आर्थिक कष्ट होगा, महादेव पर दूध चढ़ाएं।

वृश्चिक: विवाद हो सकता है, वाणी पर सयंम रखें।

धनु: व्यापार में बढ़ोतरी को ले कर वृक्ष का पूजन करें।

मकर:  प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, दुर्गा जी का पूजन करें।

कुंभ: पदोन्नति के योग , गणपति पर हल्दी चढ़ाएं।

मीन: संतान सुख, माता-पिता को उपहार दें।

Pitru Paksha 2019: पुत्र न हो तो पत्नी भी कर सकती है श्राद्ध, भोजन में इन चीजों का करें इस्तेमाल

करें मंगल की पूजा

ज्योतिष की मान्यता है कि मंगल से मंगल की कामनाकरके अमंगल से बचा जा सकता है। हनुमान जी की पूजा करके कष्टों से बचा जा सकता है। यह कालखण्ड बेटी को वर ढूंढ़ने के लिए शुभ रहेगा। पिता का आशिर्वाद भी लें।

-ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पांडेय

23 सितम्बर का राशिफल: करियर की अड़चनें दूर हो जाएंगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ट्रांसफर हो सकता है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk