- स्वदेश योजना के अंतर्गत होगा लाईट एंड साउंड का काम

- परीक्षितगढ़ में मंदिर बनवाने के लिए भी दिए 11.50 करोड़ रुपए

- सांसद की देखरेख में एक वर्ष में होगा काम पूरा

Meerut: वर्षो से विकास की बाट जोह रहे शहीद स्मारक के अब दिन बहुरने वाले हैं। स्वदेश योजना के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने शहीद स्मारक में सांउड एवं लाइट कार्य के लिए 3 करोड़ 12 लाख 37 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। साथ ही किला परीक्षितगढ़ में मंदिर बनाने के लिए भी 11 करोड़ 50 लाख रुपए दिए हैं। काम को पूरा कराने का जिम्मा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और बिजनौर सांसद भारतेन्द्र सिंह को सौंपा है।

ये होंगे मुख्य कार्य

-लैंडस्केपिंग- 2 लाख 80 हजार रुपए

- साउंड एंड लाइट- 3 करोड़ रुपए

सोलर लाइट - 7 लाख 12 हजार 500

बेंच -1 लाख 45 हजार

- सीसीटीवी - 1 लाख

नोट बंदी ऐतिहासिक

पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉ। महेश शर्मा ने नोट बंदी के डिसीजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ईमानदार व आम लोगों को फैसले से कोई दिक्कत नहीं है। मायावती जैसे भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हुई है। मायावती के खाते में पिछले चार दिनों में 104 करोड़ की धनराशि जमा हुई है।

सरकार बनाने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनावी बिसात बिछ चुकी है। अब सबको एकजुट होकर बूथ को मजबूत करना है। ताकि देश की तरह यूपी में विकास की गंगा बहा जाए। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा अब जनता की नजरों में बेनकाब हो चुकी हैं। यदि सारी पार्टी भी एकजुट होकर चुनाव लड़े, तो भी बीजेपी की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री के सवाल पर वे कन्नी काटते नजर आए।

ये रहे मौजूद

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद भारतेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, डॉ। सोमेन्द्र तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।