- एक दिन पहले कब्रिस्तान में डेढ़ माह की मासूम को दफनाया गया था

- पिता ने चौकीदार समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

LUCKNOW: ऐशबाग कब्रिस्तान से एक डेढ़ माह की मासूम बच्ची की लाश रहस्यमय हालत में गायब हो गई। लाश के गायब होने का पता तब चला जब परिवार वाले कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे। कब्र से लाश गायब थी और एक किनारे कफन पड़ा था। परिवार वाले इसकी सूचना पुलिस को देने गए और इसी दौरान वहां काम करने वालों ने मजदूरों ने कब्र को दोबारा बंद कर दिया। जिससे शक और ज्यादा गहरा गया। परिजनों ने कब्रिस्तान में काम करने वाले मजदूर और ठेकेदार की जमकर पिटाई की और बाजार खाला पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के पिता ने चौकीदार समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ठेकेदार और मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

18 घंटे में ही गायब हो गई लाश

सराया आगा मीर बिल्लौजपुरा निवासी मो। अंसार डेढ़ महीने की बेटी आयशा की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मो। अंसार ने दोपहर 12 बजे आयशा के शव को ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया था। मंगलवार सुबह 5.50 बजे कब्र पर फातिमा पढ़ने मो। अंसार परिवार के एक व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचे तो कब्र दोबारा खुदी हुई थी और उससे लाश गायब थी।

सुबह 11 बजे मो। अंसार परिवार के लोगों के साथ कब्रिस्तान पहुंच गए और बेटी की कब्र को सबके सामने खोदने के लिए कहा। पहले तो मजदूर आना-कानी करने लगे, लेकिन दबाव पड़ने पर कब्र को दोबारा खोदा गया। खोदाई के बाद सामने आया कि लाश वहां है ही नहीं। बच्ची की लाश को गायब करने का आरोप लगा मजूदर शमी, ठेकेादर साजिद को लोगों ने जमकर पीटा। स्थानीय लोगों ने बाजार खाला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शमी और ठेकेदार साजिश को हिरासत में ले लिया और मौके पर तफ्तीश की।

बारिश के चलते नहीं मिला कोई सुराग

कब्रिस्तान का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने लाश की तलाश के लिए डॉग स्कवायड को मौके पर बुलवाया। स्नेपर डॉग कब्रिस्तान में कुछ दूर गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। चंद घंटे पहले हुई बारिश के चलते आस-पास के सारे निशान को साफ हो गए थे। चौकीदार अब्दुल जब्बार ने बताया कि कब्रिस्तान के दो गेट है और वह मेन गेट की चौकीदारी करता है। रात में मेन गेट बंद हो जाता है। वर्षों पुराने कब्रिस्तान के आस-पास की दीवारें ढह गई हैं। अंदर आने के कई रास्ते हैं। कब्रिस्तान में आवारा जानवर, अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। परिवार वाले आशंका जता रहे है कि मासूम की लाश को खोद कर निकाला गया। यह किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का काम है। कब्रिस्तान में खोदाई का काम करने वाले तीन अन्य मजदूर फरार हो गए। जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।