::आई स्पेशल:::

-सचिन की किताब की 'प्लेइंग इट माई वे: माई ऑटोग्राफ' की एडवासं बुकिंग जारी

-दून के पाठकों में पॉल कोइलो, चेतन भगत, अमिश व रस्किन बांड भी खूब पसंद

DEHRADUN: अपनी पिच पर धुंआधार बैटिंग कर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लेखन में भी छक्के छुड़ा रहे हैं। उनकी किताब 'प्लेइंग इट माई वे: माई ऑटोग्राफ' इस वक्त राजधानी में खूब पसंद की जा रही है। पाठकों में उनकी किताब का क्रेज इस कदर है कि किताब के लिए एडवांस में बुकिंग जारी है। इसी प्रकार से दून के पाठकों में ब्राजील के लेखक पॉल काइलो, रस्किन बांड, इंडियन लेखक अमिश और डा। एस नागोरी व कांता नागोरी की किताब 'आधुनिक भारत का वृहद इतिहास' खूब भा रही है। इसी प्रकार से अपने किताबों के लिए चेतन भगत भी बढ़त बनाए हुए हैं।

पॉल काइलो भी बढ़त बना रहे हैं

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर पूर्व इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की किताब 'प्लेइंग इट माई वे: माई ऑटोग्राफ' का खुमार आजकल दून के पाठकों पर खासा छाया हुआ है। करीब ब्0म् पन्नों की किताब की चाहत इस कदर बनी हुई है कि क्ख् मार्च तक एडवांस बुकिंग जारी है। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के मुताबिक केवल अंग्रेजी में सचिन की इस किताब को पाठक खूब पसंद कर रहे हैं। इसी प्रकार से लेखक चेतन भगत भी पिछले दो सालों से पाठकों के बीच अपनी किताबों को लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं ब्राजील के लेखक पॉल कोइलो की किताबें 'मैनुवल ऑफ द वोरियर ऑफ लाइट', 'द डेविल एंड मिस प्रियम', 'इलेवन मिनट्स', 'वृद्धा' जैसी किताबों को लेकर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

अमिश की किताबें भी पहली पसंद

ऐसे ही इंडियन लेखक अमिश की किताबें 'द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा', 'द सेक्रेट्स ऑफ नागास' व 'द ओथ ऑफ वायु पुत्र' के अलावा डा। एस नारोगी व कांता नारोगी की किताब 'आधुनिक भारत का वृहद इतिहास' भी पाठकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी भी लगातार एडवांस बुकिंग जारी है। इसी प्रकार से ज्यादा डिमांडेबल किताबों में ओबामा की किताब का हिंदी वर्जन 'आशा का सबेरा' के अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद, राहुल सांकृत्यायन व पूर्व राष्ट्रपति स्व। एपीजे अब्दुल कलाम खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं बात जब हिंदी लेखकों की हो तो उसमें फेमस लेखक नरेंद्र कोहली की किताब 'न भूतो न भविष्यती' के अलावा हिंदी लेखकों में प्रेम चंद, शिवानी की किताबों का पूरा सेट करिए छिमा, चिर स्वयंवरा, दो सखियां व अपराधी कौन पाठकों की पंसद बने हुए हैं।

उत्तराखंड के लेखक भी पीछे नहीं

उत्तराखंड के लेखकों में डीडी शर्मा, शिव प्रसाद डबराल, गोविंद चातक, हेमा उनियाल, शेखर पाठक व त्रिलोचन भट्ट खूब पसंद किए जा रहे हैं। जिनकी किताबें भाषा, इतिहास, संस्कृति, राज्य आंदोलन नवीन इतिहास पर आधाि1रत हैं।

भारत एक दर्शन हर शनिवार

दून लाइब्रेरी व शोध केंद्र हर शनिवार को शाम साढ़े चार बजे से 'भारत एक दर्शन' का वीडियो अपने पाठकों को दिखाता है। फेमस फिल्मकार श्याम बेनेगल द्वारा फिल्माया गया यह वीडियो दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र ने भारत सरकार से परमिशन ली है।