नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली नगर निगम (MCD) की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार घोषित हो गए। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक बड़ी नाराजगी देखने को मिली हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी को सुनहरा माैका मिला है। आम आदमी पार्टी ने कल्याणपुरी, रोहिणी-सी, शालीमार बाग (उत्तर) और त्रिलोकपुरी सहित चार सीटों पर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस ने चौहान बांगर वार्ड जीता। वहीं बीजेपी के खाते में कोई भी सीट नहीं आई। दिल्ली के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। ऐसे में इन उपचुनाव परिणामों से जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में खुशी है वहीं बीजेपी में मायूसी है।

केजरीवाल बोले नगर निगम में भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके

चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग अब नगर निगम में भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके हैं। 2022 में तीन नगर निगमों में 272 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। सभी को बधाई। लोग अब एमसीडी में 15 साल से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके हैं। लोग अब एमसीडी में आम आदमी सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। AAP नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा यह चुनाव इस बात का संकेत है कि 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

National News inextlive from India News Desk