देहरादून,

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट काम करने वाले 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से देर शाम लिस्ट जारी की गयी। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से आईजी पूरन सिंह रावत, डीआईजी विमला गुंज्याल को नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए डीआईजी नारायण सिंह नपलच्याल, एसएसपी टिहरी गढ़वाल योगेन्द्र सिंह रावत, सहायक सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बीरेन्द्र प्रसाद डबराल, भगवान सिंह प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, श्याम सुन्दर पांडेय उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद अल्मोड़ा को दिया जाएगा। अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक विपिन चन्द्र पन्त पुलिस उपाधीक्षक जनपद चंपावत को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विशिष्ट सेवा पदक कृपाराम शर्मा लीडिंग फायरमैन जनपद पौडी को दिया जाएगा, अग्निशमन सेवा पदक यशपाल सिंह फायर सर्विस चालक जनपद पौड़ी और राजेन्द्र सिंह राणा लीडिंग फायरमैन जनपद अल्मोड़ा को मिलेगा।