मुंबई (ब्यूरो)। जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन गायक निक जोनस की शादी के समारोह शुरू हो चुके हैं और साथ ही इस शादी की कवरेज के लिए मीडिया का भी जोधपुर पंहुचना शुरू हो गया है। दूसरी बॉलीवुड शादियों की तरह प्रियंका की शादी में भी मीडिया को दूर रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रियंका की मीडिया टीम की ओर से संपर्क करके प्रियंका का पैगाम दिया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि जोधपुर न आएं, क्योंकि वहां मीडिया को कुछ नहीं मिलेगा।

'मीडिया! मत आना जोधपुर,सामने नहीं आएगी प्रियंका-निक की शादी की तस्वीर

पहले ही बिक गईं शादी की तस्वीरें

चर्चा है कि एक इंटरनेशनल फैशन पत्रिका के साथ प्रियंका की शादी के फोटोज का करार हो चुका है। प्रियंका की मीडिया टीम बता रही है कि रिसेप्शन के बाद प्रियंका मीडिया से अलग से मिलेंगी, तब तक इंतजार करें। दूसरी ओर, जोधपुर पहुंचे मीडियाकर्मियों के कैमरे आयोजन स्थल के काफी करीब तक पहुंच गए हैं और सबसे मजेदार बात यह है कि प्रियंका के मेहमानों को मीडिया से कोई गुरेज नहीं। इस शादी में होने वाले संगीत में कोरियोग्राफ करने वाले गणेश हेगड़े बिना किसी संकोच के लंबे वक्त तक मीडियाकर्मियों के साथ बतियाते रहे। माना जा रहा है कि प्रियंका की शादी में किसी को कैमरा या मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी और मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में मीडिया को बुलाया जाएगा। रणवीर और दीपिका की शादी में भी यही हुआ था, इटली में हुई शादी में मीडिया को दूर रखा गया था और मुंबई में हुए पहले रिसेप्शन में मीडिया को बुलाया गया।

प्रियंका-निक की शादी में हाई सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम, जानें पैलेस के अंदर क्या-क्या हुआ बैन

तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जोधपुर पहुंचे, शादी की तैयारियां जोरों पर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk