29,014 की आबादी थी मेरठ में सन 1848 में

3443689 के आसपास जनसंख्या हो गई है 2011 की जनगणना के मुताबिक

26वें स्थान पर है मेरठ देश में जनसंख्या के हिसाब से

जनसंख्या घनत्व (2011 में)

1663.6 प्रति वर्ग किमी मेरठ मंडल में

2432.21 हो जाएगा 2031 में

न्यू एनसीआर में शामिल होने से गांवों से हो रहा शहर के लिए पलायन

Meerut। आजादी के 100 साल पहले जिस मेरठ की आबादी 29014 थी, वो 2011 की जनगणना में बढ़कर 3443689 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक इन वर्षो में मेरठ की आबादी कई गुना बढ़ गई, लेकिन संसाधन उसी अनुपात में सिमटते गए। न्यू एनसीआर में शामिल होने के बाद गांवों से शहर में तेजी से पलायन बढ़ा है तो वहीं कामकाज की तलाश में देश के अन्य हिस्सों से लोग भी आकर बस गए हैं। बेतहाशा बढ़ रही आबादी से एक ओर जहां संसाधन सिकुड़ रहे हैं तो वहीं आम आदमी के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है।

एक नजर आंकड़ों पर

2001 की जनगणना क अनुसार मेरठ की जनसंख्या 29,97361 थी जिसमें 1601578 पुरुष थे, जबकि महिलाओं की संख्या 1395783 थी। यह संख्या वर्ष 2011 की जनगणना में बढ़कर 3443689 हो गई। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 1825743 थे, जबकि महिलाएं 1617946 थीं। जनसंख्या के हिसाब से मेरठ देश में 26वें स्थान पर है। 2011 में जनसंख्या घनत्व मेरठ मंडल में प्रति वर्ग किमी 1663.6 है जो 2031 में बढ़कर 2432.21 हो जाएगा। एक भयावह स्थित आने वाले दिनों में फेस करने के लिए हम तैयार रहें। जानकारी के मुताबिक आजादी के बाद प्रदेश की जनसंख्या में साढ़े 6 गुना की वृद्धि हुई है जबकि गरीबी 11 गुना बढ़ी है।

वर्ष जनसंख्या ग्रोथ रेट

1971 3363649 24 प्रतिशत

1981 2767246 28.43 प्रतिशत

1991 2417513 24.91 प्रतिशत

2001 2997361 24.16 प्रतिशत

2011 3443689 15.92 प्रतिशत