पुरुष और महिला वर्ग में मेरठ के खिलाडि़यों ने जीती चल वैजयंती चैंपियनशिप

Meerut। मेरठ जोन की सातवीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन बुधवार को हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एसपी ट्रैफिक ने खिलाडि़यों को पुरुस्कृत किया। चल-वैजयंती चैंपियनिशप महिला और पुरुष वर्ग में मेरठ की टीमों ने बाजी मारी।

(50 मीटर पुरुष वर्ग में )

150 अंक के साथ मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल मनोज कुमार प्रथम

101 अंक के साथ गौतमबुद्धनगर के कांस्टेबल सागर चौहान द्वितीय

(50 मीटर महिला वर्ग में)

139 अंक के साथ मेरठ की अनिता पौंडवाल प्रथम

80 अंक के साथ मेरठ की पूजा शर्मा द्वितीय

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग

कांस्टेबल मनोज कुमार मुजफ्फरनगर ने 300 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला वर्ग

कांस्टेबल अनीता पौंडवाल मेरठ ने 287 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार जीता।

चल-वैजयंती चैंपियनिशप

चल-वैजयंती - 508 अंकों के साथ पुरूष वर्ग में मेरठ

चल-वैजयंती - 646 अंकों के साथ महिला वर्ग में मेरठ