चार बार इराक में पोस्टिंग्स, 255 विद्रोहियों की मौत और ‘रामादी का शैतान’, ये कुछ शब्द हैं जो यूएस नेवी सील स्नीपर क्रिस काइले के इंट्रोडक्शन के लिए काफी हैं। क्रिस ने अपनी 10 साल की जॉब में विद्रोहियों के मन में एक अजीब सा खौफ पैदा कर दिया था। नेवी से रिटायर हो चुके क्रिस ने मंगलवार का ऑटोबायोग्राफी,‘अमेरिकन स्नीपर’ लांच की। उन्होंने इसमें अपने कुछ खतरनाक एक्सपीरियंसेज शेयर किए हैं।

chris

A deadliest cowboy

टेक्सास के एक प्रोफेशनल काऊब्वॉय क्रिस को नहीं मालूम था कि उनका निशाना इतना सटीक है कि वो एक दिन 255 विद्रोहियों को मार पाएंगे। अपने डैड की ओर से गिफ्ट की गई एक गन के सहारे वो शिकार करके बड़े हुए। क्रिस कहते हैं कि अगर वो कभी नेवी सील को ज्वॉइन न करते और अगर नेवी की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट का हिस्सा न बनते तो उन्हें शायद अपनी स्किल्स का पता ही नहीं लग पाता।

20,000 डॉलर का ईनाम

क्रिस  की दहशत विद्रोहियों में इस कदर थी उन्हें ‘अल-शैतान रामद’ यानी ‘द डेविल ऑफ रामादी’ का टाइटल तक दिया गया था। इतना ही नहीं विद्रोहियों ने उनके सिर पर 20,000 डॉलर का ईनाम भी डिक्लेयर कर दिया था। जब क्रिस को एक आर्मी इंटेलीजेंस सोर्स ने इस बारे में बताया तो वो हैरान रह गए। फिर उन्होंने खुद से कहा कि ये उनके लिए एक सम्मान की तरह है।

The long shot

उनके साथी उन्हें लीजेंड मानते हैं। काइले को यूएस हिस्ट्री में सबसे खतरनाक स्नीपर करार दिया गया है। आज भी उनके साथियों को उनका एक लीजेंड्री शॉट याद है। क्रिस एक आर्मी ट्रूप के साथ इराक के बाहरी इलाके सद्र में थे। यहां उन्होंने एक विद्रोही को रॉकेट लांचर के साथ देखा। जिस जगह पर ये विद्रोही था, क्रिस वहां से 2100 यार्ड की दूरी पर थे। 1.2 मील की दूरी से उन्होंने एक शॉट फायर किया और बुलेट ने सीधा दुश्मन के सिर को अपना निशाना बनाया।

  ‘Take a shot’

ऐसा नहीं है कि किसी को मारने में ·भी क्रिस हिचकिचाए नहीं या फिर ट्रिगर पर कभी उनके हाथ नहीं कांपे। पहली बार क्रिस का अपने जिस दुश्मन से सामना हुआ वो इराक की एक महिला थी। महिला के हाथ में हैंड ग्रेनेड्स थे। एक बिल्डिंग की आड़ में क्रिस ने महिला को देखा और उनके चीफ ने उन्हें ऑर्डर दिया, ‘टेक अ शॉट.’ वो घबराए और कुछ कहते इससे पहले उनके चीफ ने उस महिला को शूट करने का ऑर्डर दे डाला। क्रिस बताते हैं कि जैसे ही ट्रिगर दबाया ग्रेनेड जमीन पर गिर गए। फिर उन्होंने उसे शूट कर दिया। वो कहते हैं कि इराक में चार डेप्लॉयमेंट्स के दौरान उनकी हिचकिचाकट और घबराहट खत्म होती गई।

जब रिश्तों में आई दरार

उनके काम की वजह से उनकी शादी एक बार टूटने की कगार पर थी। क्रिस को अपनी शादी बचाने के लिए 2009 में अपनी नौकरी से रिटायरमेंट लेना पड़ गया। आज वो दो बच्चों के डैड हैं और डालास में अपनी हैप्पी फैमिली के साथ रह रहे हैं। अपनी जॉब से रिटायरमेंट लेने के बाद क्रिस ने खुद की एक मिलिट्री फर्म शुरू की है।

The deadly weapon

क्रिस  के सारे निशाने बोल्ट एक्शन राइफल से लगे हैं जिसमे  .300 विनचेस्टर मैग्नम का कारतूस यूज होता है। इस राइफल को नॉर्थ अमेरिका के सबसे फेवरिट स्पोट्र्स शिकार के लिए डेवलप किया गया था। क्रिस के मुताबिक उन्होंने इसे अपने ही अंदाज में यूज किया और एक नेवी सील के तौर पर उन्होंने बड़े से बड़े टारगेट्स सेट किए। उन्होंने बताया कि वो 1800 यार्ड की दूरी से भी निशान लगा सकते हैं. 

International News inextlive from World News Desk