ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
1- मेलेनिया ट्रंप
मेलेनिया ट्रंप एक मॉडल हैं। 2005 में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। उनका जन्म स्लोवेनिया में हुआ था और कुछ सालों बाद वो अमेरिका आ गईं थीं। मेलेनिया को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। वो एक यूथ के लिए फैशन आईकन हैं। 20 जनवरी को वो यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका की पहली महिला बन जाएंगी।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
2- बेरोन ट्रंप
बेरोन ट्रंप मेलेनिया ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप का बेटा है। बेरोन न्यूयॉर्क सिटी के मैनहेटन में बने कोलंबिया ग्रामर एंड प्रीपेराटोरी स्कूल में अपनी स्टडी कर रहे हैं। वह पहले बच्चे होंगे जो जॉन एफ कैनेडी जूनियर के बाद व्हाईट हाउस में रहेंगे।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
3- मार्ला मैपलेस
मार्ला डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी हैं। मार्ला ने डोनाल्ड से 1993 में शादी की थी। जिसके बाद वो 1999 तक डोनाल्ड की पत्नी रहीं। वो पेशे से एक फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मैक्सिमम ओवर ड्राइव और एग्जीक्यूटिव डिसीजन जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
4- टिफिनी ट्रंप
टिफिनी ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप और मार्ला ट्रंप की बेटी हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक 2016 में टिफिनी ने एंड्रयू वॉरेन के फैशन शो में मॉडलिंग भी की है। टिफिनी वोग मैग्जीन में इंर्टन के तौर पर काम किया था। उन्होंने लाइक एक बर्ड नाम का गाना भी गया है।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
5- ईवाना ट्रंप
ईवाना ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी हैं। ईवाना ने डोनाल्ड से 1977 में शादी की थी। दोनो 1992 तक साथ रहे। ईवाना पूर्व फैशन मॉडल हैं। वो लेखिका भी है। फॉर लव एलोन, फ्री टू लव जैसी उन्होंने कई किताबे लिखी हैं। डोनाल्ड ट्रंप से अलग होने के बाद उन्होने ब्यूटी प्रोडेक्टस, क्लॉथिंग और ज्वैलिरी का बड़ा कारोबार शुरु किया था।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
6- ईवानिका ट्रंप
ईवानिका ट्रंप ईवाना और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं। ईवानिका अपने दो भाईयों के साथ ट्रंप आर्गनाइजेशन के डेवलेपमेंड एंड एक्यूजेशन विभाग की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। वो ट्रंप आर्गनाइजेशन की रियल स्टेट कंपनी और होटल्स का भी कारोबार देखती हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
7- जेर्ड कुशनर
जेर्ड कुशनर ईवानिका के पति और डोनाल्ड ट्रंप के सन इनलॉ हैं। जेर्ड कुशनर प्रापर्टीज और मीडिया हाउस के ऑनर हैं। कुशनर ने 2009 में ईवानिका से शादी की थी। दोनो के एक बेटी एरबेला रोस कुशनर, दो बेटे जोसेफ और जेम्स कुशनार हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
8- डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
ये डोनाल्ड ट्रंप और ईवाना ट्रंप के बेटे हैं। ये ट्रंप आर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर काम करते हैं। वो रियल स्टेट की कंपनियों को भी डेवलेप करते हैं। वो यूएस और बाहर के देशों का कारोबार संभालते हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
9- वेनेसा ट्रंप
वेनेसा ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की बहू और ट्रंप जूनियर की पत्नी हैं। वेनेसा पेशे से मॉडल हैं। ट्रंप जूनियर ने 12 नवंबर 2005 को वेनेसा से शादी की थी। दोनो के काई और सोफिया नाम की दो बेटियां हैं। डोनाल्ड जॉन 3, ट्रिस्टन औश्र स्पेन्सर नाम के तीन बेटे हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
10- ऐरिक ट्रंप
ऐरिक ट्रंप ईवान और डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे बेटे हैं। ऐरिक भी ट्रंप आर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। ऐरिक ट्रंप गोल्फ पोर्टफोलियो और ट्रंप ग्लोबल होटल्स का काम संभालते हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
11- लारा ट्रंप
लारा ट्रंप डोनाल्ड की डॉटर इन ला और ऐरिक ट्रंप की पत्नी हैं। लारा अमेरिकन टीवी, न्यूज, मैग्जीन की एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। लारा ने 8 नवंबर 2014 को ऐरिक ट्रंप से शादी की।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
12- मेरेनी ट्रंप बेरी
मेरेनी ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की बहन हैं। बेरी यूनाइटेड स्टेट्स में सीनियर क्रिटिक जज हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
13- रॉबर्ट ट्रंप
रॉबर्ट डोनाल्ड ट्रंप के भाई हैं। रॉबर्ट ट्रंप के कसीनो संभालते हैं। रॉबर्ट काम से रिटायर होने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में रह रहे हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
14- फ्रेड ट्रंप जूनियर
फ्रेड डोनाल्ड के भाई थे और पेशे से पायलट थे। 42 साल की उम्र में एल्कोलिजम से युद्ध के दौरान मारे गए थे।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
15- ऐलीजाबेथ ट्रंप ग्रेयू
ग्रेयू ट्रंप की बहन हैं। ऐलीजाबेथ बैकिंग सेक्टर में काम करती हैं। उन्होंने जेम्स ग्रेयू से शादी की थी जो एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
16- फ्रेड ट्रंप
फ्रेड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के पिता थे। फ्रेड की 1999 में मृत्यु हो गई थी। फ्रेड एक रियल स्टेट कारोबारी थे। फ्रेड ने ही अमेरिका में सिंगल फैमिली हाउस का चलन शुरु किया था।
ट्रंप फैमिली को जनाते हैं क्‍या आप
17- मेरी ऐने ट्रंप
मेरी डोनाल्ड ट्रंप की मां थीं। मेरी की मृत्यु 2000 में हुई। उनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था। फ्रेड ट्रंप से उनकी मुलाकात न्यूयॉर्क शहर में छुट्टियों के दौरान हुई थी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk