कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

लीसी वेलास्केज़
लीसी वेलास्केज़ दुनिया की सबसे बदसूरत औरत कही जाती हैं। हालाकि वो पेशे से माटिवेशनल स्पीकर हैं।

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

एमी मुलिंस
पेंसिल्वेनिया की एमी मुलिंस अमेरिकन एथिलीट हैं। यह एक्ट्रेस होने के साथ ही फैशन मॉडल भी हैं। इनके जन्म से ही दोनों पैर खराब हैं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कृत्रिम पैरों से कमाल करना शुरू किया। उनके पास पूरी बारह जोडी़ कृत्रिम टांगें हैं

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

 

अबीगैल और ब्रिटनी हेन्सेल
अमेरिकी डाइसेफेलिक पैरापेगस जुड़वा बहनें हैं अबीगैल और ब्रिटनी हेन्सेल। ये दोनों गर्दन से जुड़ी हुई हैं। यानि इन दो बहनों के सिर अलग-अलग हैं लेकिन बाकी बॉडी जुड़ी हुई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में नीम का पेड़ पिला रहा है फ्री बियर!

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

स्टेसी हेराल्ड
स्टेसी हेराल्ड यूएस की रहने वाली दुनिया की सबसे कम हाइट की मां है। वह अब तक 3 बार मां बन चुकी हैं। साल 2000 में स्टेसी ने 5 फीट 9 इंच लम्बे विल से शादी की थी। स्टेसी को ओस्टोगेंनिसिस इम्पेर्फेक्टा नाम की बीमारी है जिसके कारण इंसान के शरीर का विकास नहीं होता है और उसका कद छोटा रह जाता है।

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

ज्योति आमगे
भारत के नागपुर की रहने वाली ज्योति ओमेगा दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला हैं।

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

सुपात्रा ससुपन
बैंकाक की रहने वाली सुपात्रा ससुपन दुनिया की सबसे ज्यादा बालों वाले शरीर वाली महिला के रूप में फेमस हैं। उनके शरीर पर मौजूद इन बालों के कारण लोग उन्हें विभिन्न नामों से बुलाते हैं, जैसे वुल्फ वोमेन, मंकी फेस और हेयरी वोमेन।
दुनिया की 10 अजब-गजब औरतें, जिन्हें आप कहेंगे एलियन

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

मारिया क्रिस्टीना
मैक्सिको की रहने वाली 36 साल की मारिया क्रिस्टीना को लोग वैम्पायर महिला के नाम से बुलाते हैं।  सालों तक घरेलू हिंसा की शिकार हुई मारिया मेक्सिको के गुदालाजारा की रहने वाली एक चार बच्चों की मां हैं। उनके इलाके में ये आम बात थी, पर वो इसे रोकना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने शरीर पर टैटू, पियर्सिंग करवाकर शक्ति और स्वतंत्रता का अनुभव किया। वे पेशे से वकील हैं और अब वो घरेलू हिंसा से जूझ रही महिलाओं का साथ देती हैं। उनके इस लुक के चलते लोग उनसे भयभीत रहते हैं।

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

जूलिया गुनूस
64 साल की जूलिया ग्नूस कैलीफोर्निया की रहने वाली हैं। इनके शरीर पर सबसे ज्यादा बने टैटू हैं, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम भी दर्ज है। जूलिया के शरीर का 95% हिस्सा टैटू से ढका है। दरसल त्वचा की एक बीमारी से पीड़ित होने के बाद उसको ढकने की कवायद केद तहत उन्होंने इतने सारे टैटू बनवाये। जूलिया'द इलस्ट्रेटिड लेडी' के नाम से भी फेमस हैं।

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

वेलेरिया ल्यूकेनोवा
ये हैं जीती जागती बार्बी डॉल वेलेरिया ल्यूकेनोवा जो यूक्रेन की रहने वाली एक मॉडल है। इन्हें ह्यूमन बार्बी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। वेलेरिया फेसबुक के जरिये तीन साल पहले इंटरनेट पर पॉपुलर हुई थीं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इनके एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वेलेरिया ने इंजेक्शन ले कर खुद की बॉडी प्लास्टिक जैसी बना ली है। जबकि वेलेरिया का कहना है कि उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने के अलावा अपनी बॉडी के साथ और कोई भी छेड़खानी नहीं की है। वेलेरिया करीब दो घंटे लंबे चलने वाले मेकअप करने और कॉन्टैक्ट लेंस के जरिये खुद को बार्बी जैसा लुक देती हैं। वैसे बॉडी को मेंटेन करने के लिए वे जिम में काफी वर्कआउट भी करती हैं।
जिराफ जैसी दिखने के लिए अमेरिका की यह लड़की यूं जुटी है गर्दन लंबी करने में!

कोई कार्टूनी गुडि़या तो कोई वेंपायर,दुनिया की अजीबोगरीब महिलाएं

अनास्तासी शास्पिनिया
रियल लाइफ बार्बी गर्ल से मिलने के बाद मिलिए असल जिंदगी की एनिमी गर्ल अनास्तासी शास्पिनिया से। अनास्तासी यूक्रेन की रहने वाली हैं और एनिमी गर्ल से इतनी प्रभावित हैं कि उन्होंने अपना जापानी नाम फुककुमी रख लिया है। साथ ही उनका असल चेहरा कभी सामने नहीं आता वे केवल एनिमी गर्ल के पूरे मेकअप में ही तस्वीरें शेयर करती हैं और पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं। अनास्तासी ने कभी स्वीकार नहीं किया पर ऐसा लगता है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है खासतौर पर आंखों की ताकि वो कार्टून करेक्टर एनिमी गर्ल जैसी दिख सकें। उनके इंस्टा्ग्राम तस्वीरों देख कर लगता है वलेरिया उनकी दोस्त भी हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk