RANCHI:व‌र्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर शुक्रवार को एम्पावर झारखंड और जेसीआई उड़ान का मेगा हेल्थ कैंप डीएवी नंदराज स्कूल के पास स्थित वृद्धाश्रम में लगा। न्यूरो साइकियाट्रिस्ट डॉ। सुयश सिन्हा ने ग्लोबल मेंटल हेल्थ असेस्मेंट टूल प्रोग्राम के तहत मरीजों का मेंटल चेकअप किया। डॉ। सिन्हा ने बताया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों में स्ट्रेस और एंग्जाइटी पाया गया। परिवार से दूर रहने के कारण लोगों को ये समस्याएं हो रही हैं। एम्पावर झारखंड के मेंबर्स ने कुछ लोगों के फैमिली मेंबर्स से कांटैक्ट कर पेरेंट्स के बारे में जानकारी दी। डॉ.सिन्हा ने बताया कि भागदौड़ भरी लाइफ में डिप्रेशन आम हो गया है। इससे निजात पाने के लिए हेल्दी फूड, एक्सरसाइज, सोशल सपोर्ट के अलावा दवाइयां जरूरी हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और इम्पावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि मेगा हेल्थ कैंप्स का आयोजन और ग्लोबल मेंटल हेल्थ असेस्मेंट टूल प्रोग्राम स्कूल, कालेज और पुलिस के लिए चलाया जाएगा। मौके पर इएनटी, आर्थो, डेंटल, फिजियोथेरेपी के एक्सप‌र्ट्स मौजूद थे। मौके पर जेसीआइ उड़ान की प्रोजेक्ट चेयर पर्सन खूशबू राजगढि़या, रूबी जैन, आभा भंडारी, कविता, कीर्ति, कोमल, बरखा, और पल्लवी का योगदान रहा।

बोटोक्स हेल्थ चेकअप कैंप आज से

बरियातू मेडिकल चौक स्थित इशान स्किन केयर हास्पिटल में 8 और 9 अप्रैल को पहली बार बोटुलिक्स टाक्सिन ए पर आधारित हैल्थ कैंप लगाया जा रहा है। इसमें बोटुलिक्स टाक्सिन ए से चेहरे की लकीरें, स्किन का ढीलापन, गर्दन की रिंकल्स, हाथ-पैर में पसीने की समस्या, आइब्रो लिफ्ट, डिंपल चीन, स्माइल लिफ्ट और उम्र से अधिक दिखने जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। स्किन स्पेशलिस्ट कास्मेटिक लेजर सर्जन डॉ। सरोज राय कैंप में मरीजों को एडवाइस देंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 9ब्फ्क्99ख्9भ्0 पर संपर्क कर सकते है।