समान धन का प्रवाह कारक शुक्र ग्रह 27 अगस्त को मघा नक्षत्र से निकलकर के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इसका प्रभाव भारत में सकारात्मक होगा और बेरोजगारी में कुछ सुधार होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। वहीं देश में मंदी के हालात में सुधार होगा। जानें अन्य राशियों पर बुध और शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने पर क्या असर पड़ेगा...

मेष

मेष राशि वालों को व्यापार की सफलता के लिए विशेष सार्थक प्रयास करना होगा। विचारों में परोपकार की भावना का उदय होगा।

वृष

वृष राशि वालों में परेशानियां बढ़ेगीं और सहायक कार्य में रुकावट आएगी। स्वास्थ्य और मानसिक चिंता बनी रहेगी

मिथुन

मिथुन राशि वालों को संघर्ष से अभीष्ट सिद्धि होगी। मुकदमा और प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होगी।

कर्क

कर्क राशि वालों के सुख सौभाग्य में कमी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों से तनाव हो सकता है। परिश्रम ज्यादा रहेगा।

सिंह

सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। धन ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। साथ ही साथ आत्मबल और मनोबल भी बढ़ेगा।

कन्या

कन्या राशि वालों का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, धन ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। साथ ही साथ आत्मबल और मनोबल भी बढ़ेगा। दुख और विवाद कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। कठिन संघर्ष के बाद भी सफलता मिलेगी।

तुला

तुला राशि वालों की वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुख सौभाग्य धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का सामाजिक राजनीतिक से अवरुद्ध धन व्यय की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर और सहयोगियों से मनमुटाव रहेगा।

धनु

धनु राशि वालों की सर्व सिद्धि दायक पदोन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नवीन निवेश करने पर सफलता हासिल होगी।

मकर

मकर राशि वालों को अनावश्यक परिवर्तन से हानि होगी। मानसिक चिंता रहेगी। कार्यों में गतिरोध आएगा। संघर्ष करना पड़ सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों की आयु आरोग्य सुख की वृद्धि होगी। अभीष्ट कार्य में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति और धन ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

मीन

मीन राशि वालों को मानसिक अशांति रहेगी और मतिभ्रम क्षेत्र की स्थिरता से परेशानी होगी। आर्थिक क्षेत्र में असंतुलन बना रहेगा।

नोट: जिनके लिए यह परिवर्तन कम फायदेमंद है उन्हें चाहिए कि मृत माता-पिता के चरण स्पर्श करें और भोजन में केसर का प्रयोग करें। कहीं पर पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए।

-पंडित दीपक पांडेय

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk