लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतल लहर का प्रकोप जारी है। माैसम विभाग ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के अधिकतर इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर दिन भर कोहरा जैसा मौसम रहा। इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर दृश्यता कम ही रही।

झांसी राज्य में सबसे गर्म

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और आगरा डिविजनों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में गिरावट से इन शहरों में ठंड बढ़ गई। शीतलहर की वजह से पहले से ही यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। लाखनऊ, बरेली, आगरा और मेरठ डिविजनों में तापमान सामान्य से कम ही बना रहा।

जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का चुर्क राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि राज्य में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

National News inextlive from India News Desk