- मिनिमम टेंप्रेचर ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

- गर्मी से बचने के लिए पूरे दिन घरों में दुबके रहे लोग

BAREILLY: मौसम की मार झेल रहे बरेलियंस के लिए आने वाला वक्त और मुश्किल होने वाला है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कहर के बाद अब सुबह और रातें भी उमस भरी हो गर्ई हैं। इसके पीछे वजह है तेजी से मैक्सिमम होता, सिटी का मिनिमम टेंप्रेचर। मिनिमम टेंप्रेचर का पारा इतना हाई है कि इसने पिछले दस साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। संडे को सिटी का मिनिमम टेंप्रेचर 23.5 रिकॉर्ड किया गया, जोकि पिछले मई में दस सालों का सबसे ज्यादा मिनिमम टेंप्रेचर है। वहीं संडे को सिटी का मैक्सिमम टेंप्रेचर 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेदर एक्सपर्ट की मानें तो पारे में अभी और उछाल आएगा, जिससे लोगों को और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अभी और चढ़ेगा पारा

पिछले 10 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो मई के मिनिमम टेंप्रेचर ने अब तक की मैक्सिमम छलांग लगाई है। 2004 मई मंथ में मिनिमम टेंप्रेचर 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि मई 2014 की बात करें तो मिनिमम टेंप्रेचर 23.5 डिग्री तक आ पहुंच है। वेदर एक्सपर्ट मानते हैं कि जून तक आते-आते यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। उनके मुताबिक उत्तरी हवा का चलना बंद हो गया है, जो ठंडक लाती है। प्रेजेंट टाइम में हवा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चल रही है। इनकी रफ्तार कम और दिशा बार-बार बदलने से मौसम गर्म हो रहा है।

लू ने खूब रुलाया

संडे को सिटी में जहां सूरज अपने पूरे शबाब पर था तो गर्म हवा भी कम तेजी नहीं दिखा रही थी। दोपहर में तो बरेलियंस का बाहर निकलना दूभर हो गया। ज्यादातर सड़क पर जा रहे लोग अलग-अलग तरीकों से धूप और लू से बचते दिखे। ग‌र्ल्स के अलावा ब्वॉयज भी फुल पैक्ड नजर आए। वहीं गर्मी का पारा डाउन करन के लिए लोगों की भीड़ जूस, कोल्ड डि्रंक्स और आइसक्रीम की शॉप्स पर भी दिखी।

Minimum temperature in May

ख्0क्ब् - ख्फ्.भ्

ख्0क्फ् - क्9.7

ख्0क्ख् - ख्ख्.0

ख्0क्क् - ख्0.क्

ख्0क्0 - ख्0.0

ख्009 - ख्क्.ब्

ख्008 - ख्ख्.0

ख्007 - ख्क्.म्

ख्00म् - ख्ख्.म्

ख्00भ् - ख्0.भ्

ख्00ब् - क्8.0

टेंप्रेचर में अभी और बढ़ोतरी होगी। हवा क्भ्-ख्0 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। हृयूमीडिटी बढ़ने से उमस भी होगी।

-डॉ। एचएस कुशवाहा, वेदर एक्सपर्ट