आगरा। ताज में सीआईएसएफ जवान और पर्यटक के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। तीन सेकेंड के वीडियो में जवान हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है। पर्यटक दोनों को अलग करते दिख रहे हैं। वीडियो बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मुख्य मकबरे पर जाने के लिए चमेली फर्श की सीढि़यों पर आंध्र प्रदेश का पर्यटक गलत साइड से जा रहा था। वहां तैनात सीआईएसएफ जवान ने टोका तो उसने अभद्रता कर दी। दोनों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। पर्यटक के परिजनों ने बीच-बचाव कराया। पर्यटक को सीआईएसएफ जवान कंट्रोल रूम ले गए थे। वहां दोनों में राजीनामा हो गया।

पुलिस ने पकड़े लपके और हॉकर

आगरा: पुलिस ने बुधवार को ताजमहल के पास अभियान चलाकर लपकों और हॉकरों को पकड़ा। इनमें बबलू, धर्मवीर, इमरान, अमजद, रविन्द्र, सुनील, तारिक, सत्यवीर थे। उनका शांति भंग में चालान किया गया।