ranchi@inext.co.in
RANCHI जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से अगवा कर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या है मामला|
जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दो जनवरी को अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की तो पता चला कि वह गांव की ही एक लड़की के साथ जाते हुए दिखाई पड़ी थी। जिसके बाद मामले में नाबालिग की मां की शिकायत पर सात जनवरी को जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बरामदगी के बाद रेप का खुलासा
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जब दोनों लड़कियों को बरामद किया तो एक नई कहानी सामने आई। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें टाटीसिल्वे में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां दो युवकों ने उनके साथ 3 दिनों तक दुष्कर्म किया। जब उन्हें पता चला कि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है तो वे लोग उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी को जेल
दुष्कर्म की वारदात का पता चलते ही रांची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी करने लगी। आखिरकार उन्हें सफलता मिली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में से एक नाबालिग है जिसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया है।