लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव की एक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार सुबह पांच लोगों ने जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जलाने वाले पांच लोगों में से एक व्यक्ति महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। यह घटना उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधुपुर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को लखनऊ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस के अनुसार, महिला ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो लोगों की तलाशी जारी है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

जमानत पर रिहा हुआ था दुष्कर्म का आरोपी

पुलिस ने बताया कि मार्च में महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था और आरोपी को बाद में जमानत दे दी गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। गांधी ने एक ट्वीट कर कहा है, 'कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से झूठ बोला कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हो गई है। इस तरह की घटनाओं को देखकर हर रोज मन गुस्सा से भर जाता है। भाजपा नेताओं को अब झूठे प्रचार से बाहर आना चाहिए।'

Crime News inextlive from Crime News Desk