दीदार करने के लिए भीड़

मानुषी छिल्लर ने हाल ही में 117 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर 17 साल बाद मिस वर्ल्ड 2017 का ताज हासिल किया है। ऐसे में अब वह फाइनली शनिवार रात भारत आ गई हैं। रात 1 बजे के करीब एयरपोर्ट पर उनका दीदार करने के लिए लोगों की भीड़ थी।

जब भारत लौटीं म‍िस वर्ल्‍ड का ऐसे हुआ जोरदार स्‍वागत,लोगों के मन में सवाल क‍ि‍ अब क्‍या करेंगी मानुषी छ‍िल्‍लर

हाथ हिलाकर अभिवादन

आधी रात को उनके फैंस उनके नाम के पोस्टर बैनर लेकर घंटों से उनके इंतजार में खडे रहे। इस दौरान कई बार फैंस और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प भी हुई। लोग मानुषी को देखकर उनका नाम चिल्ला रहे थे। मानुषी ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

जब भारत लौटीं म‍िस वर्ल्‍ड का ऐसे हुआ जोरदार स्‍वागत,लोगों के मन में सवाल क‍ि‍ अब क्‍या करेंगी मानुषी छ‍िल्‍लर

फैंस के मन में सवाल

वहीं अब मानुषी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अब वो आगे करियर में क्या करेंगी। उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी अपने-अपने मुताबिक अंदाजा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें करियर को लेकर सुझाव भी दे रहे हैं।

जब भारत लौटीं म‍िस वर्ल्‍ड का ऐसे हुआ जोरदार स्‍वागत,लोगों के मन में सवाल क‍ि‍ अब क्‍या करेंगी मानुषी छ‍िल्‍लर

भारत आते ही यही हुआ

फैंस का मानना है कि अब इंडिया आते उन्हें फिल्म, ब्रांड एंबेसडर व विज्ञापन के बड़े ऑफर मिलना तो तय है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी भारत आते ही यही हुआ था।

जब भारत लौटीं म‍िस वर्ल्‍ड का ऐसे हुआ जोरदार स्‍वागत,लोगों के मन में सवाल क‍ि‍ अब क्‍या करेंगी मानुषी छ‍िल्‍लर

मानुषी छिल्लर की बारी

1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 1999 में युक्ता मुखी सभी ने बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाए। प्रियंका तो हॉलीवुड तक छा गई हैं। ऐसे अब मानुषी छिल्लर की बारी है।

जब भारत लौटीं म‍िस वर्ल्‍ड का ऐसे हुआ जोरदार स्‍वागत,लोगों के मन में सवाल क‍ि‍ अब क्‍या करेंगी मानुषी छ‍िल्‍लर

National News inextlive from India News Desk