अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
मिशन इम्पॉसिबल से दिखने वाले इस नजारे में साउथ फ्रांस के रहने वाले टैनक्रेड मैलेट कई सौ फीट की ऊँचाई पर उड़ रहे दो हॉट एयर बलून के बीच बंधी रस्सी पर चल रहे हैं। ऊँचाई से डरने वालों के लिए ये नजारा उनके दिल का डर भगाने का काम कर सकता है। क्यों है ना? Image source

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
एडवेंचर और सुकून का अनोखा संगम है इस पिकनिक में। मॉर्गेन चोकेट और सैमुयल कॉब कैलीफोर्निया के योसमाइट नेशनल पार्क की खड़ी चट्टानों पर अपना छोटा सा लटका हुआ आशियाना बनाकर जो शानदार नजारा देख पा रहे हैं वो वाकई अद्भुत है। तस्वीर देखकर उस खौफ और सुकून को आप शायद ही महसूस कर पा रहे होंगे।

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
इकोनॉमिक्स के ग्रेट स्टूडेंट ल्यूकस ने कुछ साल सोचा भी नहीं था कि वो इतना बड़ा रिस्क लेने का हौसला जुटा पाएगा। आज वो अमेरिका का फेमस स्लैककलाइनर है। कनाडा के फेमस 1300 फीट ऊँचे हनलेन वॉटर फॉल के ऊपर रस्सी पर बैठे ल्यूकस की ये हैरतअंगेज तस्वीर हौसले की नई कहानी कह रही है। Image source

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
भरोसा ही जिंदगी है! ये कहावत यहां बिल्कुल फिट बैठती है। मॉस्को सिटी बिजनेस सेंटर की 350 फीट ऊँची इमारत की छत से इवान सेमनोव अपनी गर्लफ्रेंड को अपने हाथों के बल पर ऐसे लटकाए हुए है, जिसे देखकर हर कोई डर जाएगा। वैसे प्यार और विश्वास कहीं है तो यहां है।

यह भी देखें- निशाना लगाने में तो इन्होनें महाभारत के अर्जुन को भी मात दे दी!

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
नॉर्वे की खूबसूरत वादियों के बीच 20 मंजिल से भी उँची इस खड़ी पहाडी़ की चोटी पर ये जनाब हवा में उल्टी फ्लिप कर रहे हैं। टीन एजर ब्रेज हेरनेस ने ये कमाल करने के लिए काफी मेहनत करने के साथ बड़ा रिस्क लिया है। Image source

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
ऑस्ट्रेलिया के पास एक छोटे से देश पर Vanuatu पर एक बड़े ज्वालामुखी के भीतर खौलते लावे के नजदीक जाकर सेल्फी खिंचवाना वाकई जिगर वालों का ही काम है। नीक हलीक नाम का ये लड़का यहां के एक एक्टिव वॉलकैनो मारुम की लावा झील से बस कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं। जरा सी चूक उनकी जिंदगी जलकर खाक हो सकती थी।

यह भी पढ़ें- ये हैं पानी में चलने वाली छह कारें

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
ब्राजील का इस दमदार पुलिसमैन लुईस फरनांडो ने इतनी ऊँचाई से पैरों के पंजों के बल लटककर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया है। दाहिनी ओर एक आइस क्लाइंबर इटली में एक जमे हुए वॉटर फॉल पर बिना किसी सपोर्ट के ऐसे चढ़ रहा है जैसे वो उसके लिए रोज की बात हो। Image source

अगर आप में है हौसला! तो नए साल में कुछ ऐसा करके दिखाओ
हमारे आसपास कोई 100 साल जी ले तो लोग भगवान का शुक्र मनाते हैं लेकिन अमेरिका के सैन डियागो में रहने वाले ये दादा जी अपना 100वां जन्मदिन कुछ नए और चौंकाने वाले अंदाज में मना रहे हैं। ग्लैन क्यूलिन ने अपने बर्थडे पर हजारों फीट की ऊँचाई से स्काई डाइविंग करके सबको चौंका दिया। Image source

यह भी पढ़ें- क्या हैं कामयाब लोगों के सक्सेज मंत्र, किसी को बचाना है पैसा तो कोई कहता खतरा उठाना है जरूरी

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk