आगरा। फतेहपुरसीकरी विधानसभा के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह का योगी सरकार में मंत्री बनना फाइनल हो गया है। उन्हें अधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है। वे अपने परिवार के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। आज उन्हें राज्यपाल सुबह 11 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। उनके मंत्री बनने की जानकारी होने पर फतेहपुरसीकरी की जनता के साथ ही समस्त जनपद की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शपथ लेने से पूर्व ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।