RANCHI: रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडके में मंगलवार देर रात को बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला है। सूचना पाकर पुलिस गंडके पहुंची और पिटाई से गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसकी स्थिति काफी गंभीर होने के कारण पुलिस से उसे रातो-रात रिम्स ले जाकर भर्ती कराया। बुधवार की सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। देर शाम तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि गंडके गांव क्षेत्र में उक्त अज्ञात व्यक्ति मंगलवार की सुबह से ही घूम रहा था।

पुलिस ने 5 को दबोचा

मॉब-¨ल¨चग के आरोप में पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/19 के तहत पांच नामजद सहित 50-60 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो साल के अंदर रामगढ़ में मॉब-¨ल¨चग की यह दूसरी घटना है। दो साल पहले प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाए अलीमुद्दीन की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि मंगलवार की देर शाम को गंडके में बच्चा चोर होने के संदेह पर लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। करीब दो घंटे तक उसकी रुक-रुक पिटाई होती रही।

वर्जन

गंडके में हुई घटना की जानकारी पुलिस को देर से मिली। बेहोशी की हालत में उसे उठाकर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है।

-प्रभात कुमार, एसपी रामगढ़।