-उत्तराखंड पुलिस ने बरेली क्राइम ब्रांच के साथ की छापेमारी

-8 लड़कियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

bareilly@inext.co.in
BAREILLY: शहर के पॉश इलाका मॉडल टाउन में टावर लगाने के नाम पर ठगी का कॉल सेंटर चल रहा था। उत्तराखंड के उत्तरकाशी थाना पुलिस ने बरेली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापेमारी कर मास्टमाइंड समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 ग‌र्ल्स थीं जो लोगों को जाल में फंसाने के लिए कॉल करती थीं। इन लोगों ने उत्तरकाशी के एक शख्स के साथ ठगी की थी।

6 महीने से चल रहा था कॉल सेंटर

उत्तराखंड पुलिस की जांच में कॉल सेंटर मॉडल टाउन एरिया में चलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क किया। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की तो मौके से मास्टर माइंड रहीम, मुख्तियार, इरशाद, रेहान, देव और 8 ग‌र्ल्स को पकड़ लिया। सभी को उत्तराखंड ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। रहीम ने चारों युवकों को 20 से 25 हजार रुपए की सैलरी पर रखा था और इन्हें कमीशन भी दिया जाता था। कॉल सेंटर्स में ग‌र्ल्स को 7 हजार रुपए महीने की सैलरी दी जा रही थी। कॉल सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहा था। मकान मालिक को इसके लिए 10 हजार रुपए महीने का किराया दिया जा रहा था।