पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना
काठमांडू (आईएएनएस)। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की, इसके बाद उन्होंने इस मंदिर में लगभग 30 मिनट बिताए। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री रविंद्र अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने मोदी का पशुपतिनाथ मंदिर में स्वागत किया। बता दें कि पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद मोदी वहां के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिले और उनसे बातचीत की।

यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित है। यह एशिया की चार सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है और इसे 5वीं शताब्दी में बनाया गया। नेपाल के एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले यह मंदिर राष्ट्रीय देवता, भगवान पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है।

हिंदूओ को मंदिर में पूजा की इजाजत
पशुपतिनाथ मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति है। यह मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। पशुपतिनाथ में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। पशुपतिनाथ का वर्तमान मुख्य मंदिर जो है, उसे 17वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था ताकि पिछले मंदिर को रेनोवेट किया जा सके।

बस का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने अपनी इस दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत सीता मां की जानकी मंदिर से की। नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली ने मंदिर परिसर में मोदी का स्वागत किया। मोदी मंदिर में काफी देर तक रुके। बता दें कि मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान जनकपुरी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके जरिये अब आसानी से दोनों देशों के लोग मां सीता के मायके से उनके ससुराल तक पहुंच सकेंगे।

International News inextlive from World News Desk