-केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू को एलबीएस में संबोधन

-कहा, राज्यों को कितना पैंसा दिया, डिटेल रिपोर्ट पेश करेंगे

MUSSORIE (JNN) : केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ईमानदारी और पारदर्शिता प्रमुख पहचान मानी जाती है। यही वजह है कि इससे देश में विकास की गति आगे बढ़ेगी। वे फ्राइडे को देश के प्रमुख संस्थान एलबीएस प्रशासनिक अकादमी में अपने संबोधन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय राजस्व के ब्ख् प्रतिशत हिस्से को राज्यों को हस्तांतरित कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारें टीम इंडिया की तरह से काम करें तो देश आगे बढ़ेगा।

मोदी सरकार को दिए फुल मार्क्स

उन्होंने कुछ राज्यों के केंद्र सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाने के जवाब में कहा कि आने वाले समय में वह देश की जनता के सामने डिटेल तथ्य रखेंगे कि आखिर केंद्र से राज्यों को पहले कितना धन विकास के लिए मिलता और अब कितना मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू फ्राइडे सुबह हेलिकॉप्टर से पोलोग्राउंड हेलिपैड पहुंचे। जहां पर पालिकाध्यक्ष मनमोहनसिंह मल्ल और एलबीएस अकादमी निदेशक राजीव कपूर ने उनकी अगवानी की। इसके बाद नायडू हैलीपैड से सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी हैप्पीवैली गए। जहां पर उन्होंने फेज चार के सेवारत आईएएस अधिकारियों के मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शानदार परफॉर्मेस पर देश को फक्र है। देश की दशा में सुधार के साथ देश की वित्तीय स्थिति में आशाजनक चैजेंज देखने को मिले हैं।