- नशे में युवक ने की घिनौनी घटना

- परिजनों ने शोहदे को सिखाया सबक

आगरा। ताजमहल पश्चिमी गेट पर एक शोहदे ने नशे की हालत में एक टूरिस्ट के साथ अश्लील हरकत कर दी। उसके परिवार ने शोहदे को पकड़ कर सबक सिखा दिया। मामला शाम साढ़े पांच बजे का है।

युवक अंदर जाने का कर रहा था प्रयास

दिल्ली का एक परिवार ताजमहल घूमने आया था। उस दौरान ताज महल पश्चिमी गेट पर एक नशेबाज युवक अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। परिवार जब बाहर आया तो नशेबाज युवक ने परिवार की लड़की के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं लोगों के मुताबिक वह उसे किस करने लगा इस पर परिवार विरोध पर उतर आया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पर्यटन थाना पुलिस पहुंच गई आरोपी को हिरासत में ले लिया।

दादरी का है रहने वाला

पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम राजकुमार पुत्र भूपाल सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर दादरी बताया गया है। युवक का कहना था कि वह शादी में आया था।