दुकान का सामान लेकर लौट रही थी किशोरी

छात्रा को स्कूल से आने के दौरान पकड़ा

आगरा। थाना ताजगंज एरिया में शोहदों ने दो छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट किया है।

ताजगंज निवासी 11 वर्षीय किशोरी के पिता की दुकान है। मंगलवार की शाम वह दुकान से कुछ सामान ला रही थी। उसी दौरान वहीं पर रहने वाले एक युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत मामले में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है।

ताजगंज निवासी 14 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी युवक रास्ते से आते-जाते परेशान करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। मंगलवार को छात्रा स्कूल से लौट रही थी। उसी दौरान पड़ोसी ने रास्ता रोक दिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।