नई दिल्ली (पीटीआई)। Monsoon 2020 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। इस बार भारत में मानसून सामान्य से अधिक रहेगा। इस संबंध में एक प्राइवेट वेदर फाॅरकास्टर कंपनी ने पुर्वानुमान किया है। वेदर कंपनी के मुताबिक इस साल ला नीना की स्थितियों के कारण मानसून सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। इससे जरूरत से ज्यादा बरसात हो सकती है। वहीं वेदर कंपनी आईबीएम के एक उपक्रम ने पूर्वानुमान जताया है कि इस बार मानसून एक दिन पहले ही यानी कि 31 मई को केरल में आ सकता है। अगर ये पूर्वानुमान सच साबित होता है तो भारत में लगातार दूसरे साल सामान्य से अधिक वर्षा होगी।

monsoon 2020: इस साल सामान्य से ज्यादा रहेगा मानसून झमाझम होगी बारिश,31 मई को दे सकता केरल में दस्तक

जाने वाला मानसून ज्यादा तेज बरसात करेगा

अब तक आए डाटा के मुताबिक इस साल सामान्य से अधिक बरसात 105 प्रतिशत होने की उम्मीद है। हालांकि अब इस महीने के अगले डाटा से आगे की स्थिति क्लीयर होगी। मानसून की अवधि के दौरान कमजोर अलनीनो से ला नीना के हालात बन सकते हैं। इससे जाने वाला मानसून ज्यादा तेज बरसात करेगा। अगर हिंद महासागर का वाॅटर एरिया ठंडा रहा तो पिछले साल की ही तरह इस साल भी 110 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

monsoon 2020: इस साल सामान्य से ज्यादा रहेगा मानसून झमाझम होगी बारिश,31 मई को दे सकता केरल में दस्तक

आईएमडी इस माह के अंत में मानसून की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान यानी कि आईएमडी इस माह के अंत में मानसून की भविष्यवाणी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलनीनो का क्रम प्रशांत महासागर का पानी गरम होने से होता है और यह भारतीय मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। वहीं, ला नीना का चक्र अलनीनो से एकदम अलग है। मानसून के संदर्भ में इसे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए अच्छा माना जाता है।

National News inextlive from India News Desk