नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राष्ट्रीय राजधानी में मानसून का इंतजार कर रहे लोंगो के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। इस दाैरान भारत के मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 21 जून तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 25 जून के आसपास दिल्ली और हरियाणा में इसकी प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके अलावा, 22 जून से 24 जून के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल हो सकती है। इस दाैरान कहीं धीमी तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश सहित हिमालयी क्षेत्र में मानसून के आगमन के आसार तेजी से दिख रहे हैं। वहीं दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के क्षेत्र में 25 जून को दस्तक दे सकता है। वहीं इस दाैरान उत्तर-पूर्वी भारत उससे सटे मध्य भारत, पश्चिम तट और अलग-अलग द्वीपों पर भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बलितिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात राज्य को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk