कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसके अलावा, मानसून फिलहाल द्वारका, डीसा, उदयपुर, कोटा, ग्वालियर, शाहजहाँपुर, नजीबाबाद और मंडी से भी गुजर रहा है। अगले 48 घंटों में यह चंडीगढ़, हरयाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में पहुंच जायेगा। आज मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में पड़ेंगी बौछारें

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा बिहार के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के सभी इलाकों में मानसून मेहरबान हो जाएगा।

तटीय इलाकों में खराब रहेगा मौसम

दक्षिण पश्चिम सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। ऐसे में खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर चक्रवात 7।6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

National News inextlive from India News Desk