डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। December Monthly Horoscope 2021 : मेष (Aries) : (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस माह इस राशि वालों को पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा ताल-मेल बनेगा। परिवार के सभी सदस्यों की उन्नति का योग है। माह के प्रथम सप्ताह में स्थितियाँ अधिक अनुकूल रहेगीं। बिगड़े हुए कई कार्य बनेगें। रोजी-रोजगार की स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। जिससे जातक के आर्थिक सुधारों में वृद्धि होगी। समाजिक कार्यों में जातक का मन लगेगा। बढ़ चढ़कर समाजिक कार्यों में जातक सम्मिलित होगा जिससे जातक का महत्व बढ़ेगा। लेकिन कुछ कार्यों को लेकर शारीरिक मानसिक एवं पारिवारिक अशांति रहेगी। जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। रोग आदि की दृष्टि से यह माह थोड़ा न्यून है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। जिसके कारण सुख-शांति में कमी आ सकती है। पुत्र पत्नि का सहयोग बनेगा जिससे जातक राहत महसूस करेगा और तनाव में कमी आयेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापार एवं रोजी-रोजगार की स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापारी अपने कार्यों को मजबूती देने में सफल होगें। जिससे व्यापार पटरी पर आयेगा और लाभ की अनुकूल स्थितियाँ बनी रहेगीं। हनुमान जी एवं विष्णु जी की पूजा से बाधायें कम आयेगीं। कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : अनावश्यक लोगों के आगमन से थोड़ा आर्थिक दबाव बनेगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। शारीरिक दृष्टि से यह माह थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है। स्वजनों एवं ईष्ट मित्रों से अनबन हो सकती है। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है मान-सम्मान में भी कमी का योग है। वाणी की कठोरता के कारण पद हानि की स्थिति बन सकती है। धार्मिक विचारों की वृद्धि से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। दुष्ट संगत से हुई हानि की थोड़ी भरपाई हो सकती है। पिता से विरोध होने का योग बन सकता है लेकिन पुत्र एवं पत्नि का सहयोग मिलेगा। परिजनों से प्रेम एवं सौहार्द बढ़ेगा। जिससे सुख-शांति में वृद्धि होगीं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुधार का योग है। रोगों का समन होगा। जातक राहत महसूस करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय मिला जुला रहेगा। कठोर वाणी से व्यापार में हानि का योग है वहीं सूझ-बूझ से किये गये व्यापार में श्रम के साथ लाभ की स्थिति बनने का भी योग है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : शिक्षा के क्षेत्र में जातक को कम लाभ मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में भी जातक का मन कम लगेगा। सट्टा व्यापार लाटरी एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले थोड़ा सावधान रहें या सावधानी से पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक हानि का योग है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। जातक अनावश्यक मिथ्या बातों पर ध्यान न दें। अपवाद, रोग, मानसिक कष्ट आदि की स्थितियाँ बन सकती है। शत्रु परेशान कर सकते है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अपनी बुद्धि एवं कौशल से शत्रुओं को नष्ट करने में सफल हो सकता है।जातक अपनी सूझ-बूझ से कुछ महत्वपूर्ण सफलतायें भी हासिल कर सकता है।इसबीच जातक पारिवारिक सुख एवं शांति का भी अनुभव कर सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही लाभ देने वाला होगा। इसलिए सोच-समझकर सही दिशा में परिश्रम करें तभी लाभ की स्थितियाँ बनी रहेगीं।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस माह अनावश्यक मानसिक कलेश की स्थिति बन सकती है। अपरचित एवं नये व्यक्तियों से सतर्क रहें नहीं तो तनाव दे सकते है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से मन परेशान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से राय लेकर ही कार्य करेगें तो लाभ की स्थिति बन सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं का विकास हो सकता है और पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। घर गृहस्थी के बढ़ते खर्च से जातक परेशान हो सकता है लेकिन श्रम एवं भाग्य से जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है। व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है उद्योग धंधों में लाभकारी स्थितियाँ बनी रहेगीं।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) :इस माह दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी लेकिन मित्रों से मन-मुटाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर दबाव बनेगा जिससे शारीरिक अशक्ति के कारण चिंता बढ़ेगी। मास के प्रारम्भ में अन्न धन भूमि-भवन संबंधित लाभ का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। खान-पान में भी सावधानी रखें। नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। स्त्री एवं संतान सुख में कमी का योग है आर्थिक हानि के कारण तनाव मिल सकता है। व्यापार आदि में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। स्वास्थ्य एवं आर्थिक दबाव के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए दुर्गा चालीसा या नौ दुर्गा की पूजा या कवच धारण करने से परेशानियाँ कम होगीं। और तनाव में कमी आयेगीं।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस माह घूमने-फिरने या मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। संतान से अनावश्यक मतभेद से तनाव की स्थिति बन सकती है। इस माह के प्रारम्भ में कार्यो में बाधायें आयेगीं लेकिन उत्तरार्ध में बधाओं में कमी आयेगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नहीं तो शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अधीनस्त लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत संदेह का जातक शिकार हो सकता है। पारिवारिक उलझनों में भी वृद्धि का योग है घर के बढ़ते खर्च से जातक परेशान हो सकता है। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इससे भाग्य की स्थिति पटरी पर आ सकती है। किसी देवी की पूजा करें तो स्थितियाँ अनुकूल बनेगीं। बाधायें खत्म होगीं।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस माह जातक के दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव एवं कटुता आ सकती है। स्त्री से मतभेद हो सकता है। इसिलिए सोच-सझकर ही निर्णय लें। अधिकारी वर्ग से भी कुछ समस्यायें सामने आयेगीं जिससे जातक को तनाव मिल सकता है। कार्य अधिकता एवं भागदौड़ के कारण मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता का अनुभव जातक को हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करके ही स्थिति को पटरी पर लाने का योग बनेगा। रोजगार में तनाव एवं अनावश्यक परेशानी का योग है। शारीरिक कष्ट के कारण भी तनाव मिल सकता है। धन का आगमन भी सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलने का योग है। अन्न वस्त्र एवं घरेलू सुख का योग है। सोच-समझकर किये गये कार्यों के कारण जातक अपनी स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस माह कारोबार में यदि योजनाबद्ध तरीके से जातक कार्य करेगा तो लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा बाधायुक्त रहेगा इसलिए सोच-समझकर कार्य करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। यह माह आपके लिए थोड़ा अल्प लाभकारी सिद्ध हो सकता है यद्यपि छठें भाव का केतु शुभ है जो कि सुख एवं शान्ति देने वाला है। पारिवारिक एवं सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिससे पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार में व्यापार आदि में नवीन उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगें कार्य क्षेत्र में प्रगति एवं लोक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जिससे जातक की साख बढ़ेगी। रोगों से मुक्ति का योग बन सकता है। अच्छे कार्यों की संगति से संतान आदि के सुख में वृद्धि हो सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस माह कारोबार की स्थिति मध्यम रहेगी। सोच-समझकरी ही कार्य करें तो कार्य पटरी पर आयेगें व्यापार में जोखिम न उठायें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैया का असर रहेगा इसलिए व्यय को अधिक न बढाये नहीं तो आर्थिक तनाव मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो तनाव दे सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। स्त्री एवं संतान सुख का योग है। परिजनों से मेल-जोल बना रहे नहीं तो अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण तनाव मिल सकता है। लम्बी योजनायें अधिक न बनाये उतनी ही बड़ी योजनायें बनाये जिस पर आप आसानी से चल सकें नहीं तो धन हानि एवं तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। किसी अच्छे व्यक्ति से मार्गदर्शन लेकर कार्य करें तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगीं और शनि की साढ़े-साती का भी प्रभाव कम होगा।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस माह दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है जिससे जातक को चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। हृदय रोग की संभावना अधिक है। नियमित व्यायाम करें। यह माह लगभग शुभ फलदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य एवं परोपकार करने से जातक की प्रशंसा होगी। व्यापार आदि में आंशिक लाभ के साथ गतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। महिलाओं के लिए यह माह सामान्य है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक को ईष्ट मित्र एवं परिचितो से धोखा मिल सकता है। स्वार्थी एवं लोभी लोगों से टकराव हो सकता है। आपसी लोगों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए सतर्क रहें। काल एवं परिस्थिति के अनुसार ही निर्णय लें तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस माह परिवार एवं स्त्री का सुख जातक को मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सगे-संबंधियों से संपर्क बढ़ेगा। जिससे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। जातक नई योजना बनाने में अत्यधिक क्रियाशील हो सकता है लेकिन शनि व्यय भाव में मार्गी होगा। सामाजिक एवं राजकीय कार्यों में तनाव या उलझन पैदा कर सकता है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बड़े कार्यों के करने से जातक का मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार का सुख-दुःख बराबर रहेगा। सामान्य लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। व्यापारिक स्थिति में कुछ सुधार होगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक के आत्मबल में वृद्धि होगी जिससे जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। इस माह अच्छे भोजन वस्त्र एवं आभूषण का सुख मिल सकता है। शत्रओं का दमन होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी या बाधायें आ सकती है। कारोबार की दृष्टि से यह माह मध्यम गति से सफलता देने वाला हो सकता है इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। रोगों से मुक्ति मिल सकती है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा जिससे घरेलू समृद्धि का योग बनेगा। अच्छे लोगों का संसर्ग प्राप्त होगा। जातक को अपने क्रोध एवं जल्दबाजी के कार्यों से बचने चाहिए नहीं तो हानि हो सकती है। बड़ों की सेवा जातक के लिए हितकर साबित हो सकती है और कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। मन में संतोष एवं शांति की भावना का उदय होगा।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk