डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। January Monthly Horoscope 2022 : मेष (Aries) : (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। राशि का मालिक अनुकूल स्थितियों में है। अर्थात अपनी दूसरी राशि वृश्चिक में है इसलिए इस राशि के जातक अधिक परिश्रम एवं अत्यधिक साहस से इस महीनें काम करने का साहस करेंगे। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी यह माह अनुकूल रहेगा। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो लाभप्रद स्थितियां बनी रहेगीं। सेना पुलिस न्यायालय एवं डॉक्टरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए यह माह अत्यधिक अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छी जगह नियुक्ति का लाभ मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी कोई बड़ी विजय मिलने से वह रोमांचित हो सकता है। घूमने-फिरने या देशाटन का भी अवसर जातक को मिल सकता है। हनुमान जी की पूजा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से इस राशि वालों का माह अत्यधिक अनुकूल गुजरेगा।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस राशि पर राहु की उच्च दृष्टि बनी रहेगी। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा, लेकिन विश्वास एवं असावधानी से जातक के कार्यों पर दबाव बन सकता है और विरोधी भी जातक को तनाव दे सकते है। निरन्त सावधानी बनायें रखें। जातक यदि कूटनीति का सहारा लेगा तो की बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है। राजनीतिक उठापटक के बीच यदि राजनीति से जातक जुड़ा होगा तो कोई लाभ लेने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। किसी भी जोखिम भरे कार्य से बचें नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों से बचें। सोच-समझकर और तर्क के बाद ही प्रेम को ऊंचाई पर ले जायें, नहीं तो प्रेम में मायूसी हाथ लग सकती है। कभी-कभी प्रेम रुपी आनन्द भी मिलने का अवसर मिल सकता है, लेकिन अत्यधिक खर्च एवं अविश्वसनीयता बढ़ने से जातक की साख गिर सकती है। निरन्तर सावधानी बनायें रखें और क्रियाशील बने रहें। यह माह चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनाने वाला माह है। इसलिए सावधानीपूर्वक आगे बढ़े।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से माह बहुत उत्तम है बाजार या शेयर मार्केट में पैसा लगाना अधिक लाभप्रद रहेगा। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा है तो जातक अपनी पकड़ अधिक मजबूत बना सकता है। यदि जातक अपनी कोई कंपनी बनाया होगा तो उसमें लोगों को निवेश करने के लिए ज्यादा आकर्षित कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। यह माह जातक को कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है यदि जातक किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहें तो यह माह बहुत उत्तम है उसका प्रतिफल भी जातक को मिलेगा।जातक यदि जमीन जायजाद या किसी स्थाई वस्तु का क्रय-विक्रय करना चाहे तो यह अनुकूल समय है। जातक को बड़े लाभ का योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होगीं। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगें।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस माह इस राशि वालों का समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कभी समय अच्छा होगा तो कभी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। उतार-चढ़ाव के बीच यह माह गुजरेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कभी मन संगीत कला के प्रति आकर्षित होगा तो कभी उससे दूर जायेगा। कभी प्रेमिका का अनुराग जातक के पक्ष में रहेगा तो कभी उपेक्षापूर्ण स्थितियां भी बनेगीं। जिससे जातक तनाव महसूस करेगा। व्यापार आदि की दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। कभी अच्छा लाभ और संतोषजनक धनार्जन की स्थिति बनेगी तो कभी अधिक परिश्रम के बाद भी लाभ कम हानि की स्थितियां बन सकती है। पूरा माह परिवर्तनशील रहेगा। आशा-निराशा के बीच समय गुजरेगा। कभी उत्साह बढ़ेगा तो सक्रियता बढ़ सकती है। कभी-कभी मायूसी की स्थिति आ सकती है। जिससे जातक की शिथिलता में वृद्धि हो सकती है। इस माह मन को नियन्त्रित करें और सही दिशा में लगाने का प्रयास करें तो कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शिव जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस माह के मध्य तक इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कुछ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होगा। व्यवसायिक एवं आर्थिक स्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। जातक के हर कार्य 15 जनवरी तक सुगमतापूर्वक चलेगें। हर कार्यों में गतिशीलता बनेगी। 15 जनवरी तक भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलता रहेगा। 15 जनवरी के बाद स्थितियों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनने लगेंगी। जिससे जातक दबाव महसूस करने लगेगा। कई बने हुए कार्य रुक सकते है। मध्य जनवरी के बाद विरोधी भी सक्रिय हो सकते है। जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा करने का प्रयास कर सकते है। इसलिए सावधानी एवं निरन्तरता से कार्य करते रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। 15 जनवरी के बाद कोई नया प्रोजेक्ट शुरु करने से बचें। लेन-देन में भी सावधानी रखें थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सूर्य को जल देने से राहत मिलेगी और कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यव्यापार की दृष्टि से स्थितियां उत्तम बनी रहेंगी। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। कोई योजना बनाने एवं उसे धरातल पर लाने के लिए यह समय अनुकूल है जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो स्थितियां अनुकूल है। इसलिए कोई बड़ी कार्य-योजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है लेन-देन के लिए यह अनुकूल समय है। जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो स्थितियां उसके पक्ष में बन सकती है। अपनी दूरदृष्टि और उत्तम क्रियाशीलता से स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक इस माह अहम भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और जातक को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक अपनी रणनीति से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल करने में सफल हो सकता है। शनि का दर्शन करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस राशि वालों का इस माह स्थितियां लगभग अनुकूल रहेंगी। माह के प्रथम सप्ताह में थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थितियां रहेंगी। जातक के कार्यों में सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ा दबाव रहेगा। इसलिए प्रथम सप्ताह में किसी भी प्रकार से जोखिम से बचें और कोई कार्य प्रारम्भ न करें बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। माह के दूसरे सप्ताह से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। जातक के कई कार्य पटरी पर आने लगेंगे। आर्थिक स्थितियां भी गति पकड़ने लगेंगी। माह के दूसरे सप्ताह से ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्रयास करें इससे जातक की आर्थिक गतिविधियां ऊंचाई पर पहुंचेंगी और जातक का भी महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। आपसी सम्बन्ध विकसित होंगे। नये संकल्प के साथ जीवन के स्वर्णिम सपने संजोने की भी स्थितियां बनेंगी। इसलिए जातक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। महीने के मध्य से कुछ बड़ी सफलता का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें स्वर्णिम भविष्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सुखमय जीवन की आधारशिला बनेंगी और जातक को घर परिवार एवं समाज में सम्मान एवं ख्याति मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि जनवरीः- (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) : इस सप्ताह इस राशि के जातक का महत्व बना रहेगा। खिलाड़ियों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। सेना पुलिस एवं सुरक्षा जैसी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए माह अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में जातक को विजयश्री मिल सकती है। सक्रिय बने रहें। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ जातक को मिल सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। ग्रह योग स्थितियां अधिक अनुकूल है हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। यद्यपि अभी संघर्ष की अधिकता रहेगी। जातक के कार्यों में थोड़ी बहुत बाधायें आयेंगी। लेकिन इन बाधाओं को जातक सुगमता से दूर करने में सफल होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के कार्यों में थोड़ा व्यवधान खड़ा करने का प्रयास करेंगे। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी। जिससे जातक इन कार्यों को जो उसके जीवन के लिए अनिवार्य है उनको कुशलतापूर्वक करते हुए। व्यवधानों का सामना करते हुए। कार्य को आगे बढ़ाने में जातक सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा-थोड़ा मन लगने लगेगा। यद्यपि अभी किसी बड़ी सफलता का योग नहीं है लेकिन जातक भविष्य की दृष्टि से अपनी प्रतियोगिता को गंभीरता से लेगा और निरन्तर परिश्रम करने का प्रयास करेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर पैसा लगायेगा तो लाभ की स्थितियां बन सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होंगी। और परेशानियों में कमी आयेगी।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस माह इस राशि के जातकों को समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार को गति देने में जातक सफल होगा। अपने व्यवसायिक गतिविधियों को भी ऊंचाई पर ले जाने में सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है सक्रियता बनायें रखें।बाजार में अधिक धन लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। इसलिए अपनी सक्रियता और कार्यकुशलता से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है। सक्रिय बने रहें।खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से अनेक शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस माह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह अति उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियों को जातक पूरी निष्ठा से पूरा करने का प्रयास करेगा। घहर में मांगलिक कार्य या खुशी का वातावरण बनने का योग है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। जातक यदि प्रापर्टी खरीदना चाहे तो इस माह अनुकूल स्थितियां बनेगीं। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक यदि किसी पार्टी से टिकट चाहेगा तो यह समय जातक के लिए बहुत अनुकूल है। राजनीतिक लाभ उठाने में जातक सफल हो सकता है। यदि कोई कार्य लम्बे समय से जुड़ा होगा इस माह पूर्ण होने का योग बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में भी अनुकूल परिस्थितियाँ बनेगीं और जातक के लिए भी लाभ के लिए अनेक अवसर मिलेगें। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। बड़े आर्थिक लाभ का योग बनेगा।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस माह इस राशि वालों के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष संघर्ष करना पड़ सकता है। निरन्तर परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करें। ग्रह गोचर के अनुसार परिस्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगीं लेकिन जातक अपनी सक्रियता और परिश्रम से कुछ कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी भी सक्रिय रहेगें। कार्यों को पटरी पर लाने में कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। पढ़ाई-लिखाई में मन बहुत कम लगेगा। क्योंकि बहुत अच्छा परिणाम न मिलने से दबावपूर्ण स्थितायाँ बनी रह सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और दबाव में कमी आयेगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk