- शहर भर में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

- कमिश्नर और डीएम ने दिया एकता पर जोर

- बच्चों ने प्रस्तुत किए कई मनमोहक कार्यक्रम

Meerut। शहर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। गांधी आश्रम पर डीएम ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस लाइन में कार्यक्रम का देशभक्ति पूर्ण आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी निकाली

गुरुवार सुबह गांधी आश्रम पर ध्वजारोहण के बाद डीएम बी। चंद्रकला ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। ये फेरी शहर के विभिन्न रास्तों से होकर शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इससे पहले कलक्ट्रेट में भी जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया।

कमिश्नर ने किया ध्वजारोहरण

पुलिस लाइन में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मंडलायुक्त ने भारतीय संविधान के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

इन्हें मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर

कमिश्नर ने सराहनीय सेवा के लिए उप पुलिस अधीक्षक गजेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह और सिविल सोसाइटी के परिवार परामर्श केंद्र में योगदान देने वालीं डा। नीरा तोमर, डा। नीरा सक्सेना, कर्नल एपी चौधरी, नायब शहर काजी जैनुल राशीद्दीन, रिटायर्ड एएसपी किशनलाल, दुखहरण शर्मा, और यूपी.100 डायल के सिपाहियों को भी सेवा मेडल देकर सम्मानित किया।

डीएम ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी बी। चंद्रकला ने हेमन्त कुमार, अमर नाथ गुप्ता, महेन्द्र कुमारी, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों कृष्णपाल सिंह, राजीव गर्ग, अलका चौहान, विजय गुप्ता आदि को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

समारोह में एडीजी आलोक शर्मा, आइजी अजय आनन्द, डीआइजी के एस इमैनुउल, एसएसपी जे रविन्द्र गौड़, सीडीओ विशाख जी., एडीएम दिनेश चन्द्र, गौरव वर्मा, मुकेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।