- बुधवार को मिले 13 इन्फेक्टेड, 303 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

- रांची में भी 8 नए केस, मेदांता में इलाज करा रहा युवक भी निकला पॉजिटिव

RANCHI:झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले। इनमें रांची में आठ, कोडरमा और सरायकेला-खरसावां में दो तथा जमशेदपुर के एक मरीज शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 303 हो गई है।

मांडर-चान्हो में सात मरीज

गुरुवार को रांची के मांडर और चान्हो में सात मरीज मिले हैं। वहीं रांची में ही मिला एक अन्य मरीज गिरिडीह का निवासी है, जो तीन दिनों पहले ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था। ओपीडी में इलाज के दौरान उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। गिरिडीह निवासी मरीज पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। गौरतलब है कि बुधवार को रिकार्ड 42 नए मरीज मिले थे।

-------------

कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज

रांची : 112

गढ़वा : 47

हजारीबाग : 33

कोडरमा : 16

पूर्वी सिंहभूम : 16

पलामू : 15

गिरिडीह : 16

बोकारो : 10

धनबाद : 07

देवघर : 05

लातेहार : 04

सरायकेला : 04

सिमेडगा : 03

रामगढ़ : 03

गुमला : 03

लोहरदगा : 02

जामताड़ा : 02

दुमका : 02

पश्चिमी सिंहभूम : 01

चतरा : 01

गोड्डा : 01