कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Most Searched People in 2023 On Google: गूगल ने अपना इस साल की 'ईयर इन सर्च 2023' जारी कर दिया है। इस लिस्ट में देश-दुनिया के कई जाने माने लोगों के नाम शामिल है, जिन्हें इस पूरे साल गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। यही नहीं गूगल ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी टॉप सर्च की डिटेल शेयर की हैं, जिसमें साल भर के सबसे चर्चित लोगों के नाम शामिल हैं।

1. कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का है। कियारा ने इस साल फरवरी में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में काफी धूमधाम से शादी रचाई थी।

2. शुभमन गिल
इस लिस्ट में अगला नाम क्रिकेटर शुभमन गिल का है। शुभमन ने इस साल आईपीएल में 890 रनों के साथ आईपीएल ऑरेंज कैप 2023 जीती थी, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा क्रिकेटर का नाम सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जाता है।

3. रचिन रविंद्र
इसके अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर रचिन रविंद्र का नाम है। रचिन रविंद्र का पहली बार भारत आने पर उनकी दादी द्वारा उनकी नजर उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

4. मोहम्मद शमी
चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का नाम शामिल है। जिन्होंने इस वर्ल्ड कप अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया। बता दें कि, मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप कुल 7 मैच खेले जिसमें उन्होंने 24 विकेट लिए।

5. एलविश यादव
एलविश यादव के नाम से जाने जाने वाले सिद्धार्थ यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। एलविश यादव ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।

6. सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल फरवरी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी रचाई थी। जैसलमेर के सूर्यगढ़ में हुई इस आलीशान शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे।

7. ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। जो बुरी से बुरी स्थिति में भी ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2023 में भी ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

8. डेविड बेकहेम
डेविड बेकहम का पूरा नाम डेविड रॉबर्ट जोसफ बेखम है। जो कि एक ब्रिटिश फुटबॉल प्लेयर हैं, जिन्होंने अपने गेम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

9. सूर्यकुमार यादव
स्काई नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली टॅाप 10 की लिस्ट में नौवें नंबर पर है।

10. ट्रेविस हेड
ट्रैविस माइकल हेड एक ऑस्ट्रेलियाई इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। जिन्होंने गूगल द्वारा जारी की गई ईयर इन सर्च 2023 में दसवें नंबर पर अपना स्थान दर्ज कराया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk