ऐसी होंगी भूमिकाएं
फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे एक्टर अर्जुन कपूर और मुख्य भूमिका में ही उनका साथ दे रही हैं एक्ट्रेस करीना कपूर। दोनों की जोड़ी को दर्शक पहली बार एंज्वाय करेंगे। इनके किरदार के बारे में बताया गया है कि दोनों ने फिल्म में पति और पत्नी की भूमिका निभाई है। ये पति-पत्नी दुनिया के आम पति-पत्नियों से जरा अलग हटके हैं। आइए देखें क्यों हैं ये औरों से अलग।

ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म 'की एंड का' में ये दोनों नाम लड़की और लड़के को संबोधित करते हैं। कुल मिलाकर ये दो अलग-अलग शख्सियत की फन लविंग स्टोरी है। फिल्म में अर्जुन कपूर एक ऐसे पति बने हैं जिन्हें घर में रहकर घर की जिम्मेदारियों को संभालना बहुत पसंद है और इस तरह से वह अपनी पत्नी (करीना कपूर) की कुछ कर दिखाने की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। फाइनली 'की' यानी करीना कपूर संभालती हैं घर से बाहर की दुनिया, ऑफिस वगैरह और अर्जुन कपूर संभालते हैं घर की जिम्मेदारियां, एक गृहणी की तरह। अब इस रोचक गृहस्थी के अंदर क्या-क्या होता है, ये तो फिल्म ही बताएगी।

 

फिल्म में कई रोचक सीन करेंगे मनोरंजन
फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर के बीच कई किसिंग सीन हैं। इन दृश्यों को इसलिए ज्यादा प्राथमिकता के साथ लिया गया है, क्योंकि सैफ अली खान से शादी होने के बाद करीना ने कमिटमेंट किया था ऑन स्क्रीन किसिंग सीन न देने का। इसके बावजूद उन्होंने ये कमिटमेंट तोड़ दिया। ऐसे में ये सीन दर्शकों के लिए ज्यादा खास हो जाते हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk