कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Mrunal Thakur Meets Daniel Radcliffe: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। इस वायरल हो रही फोटो में वो हॉलीवुड सुपरस्टार डैनियल रैडक्लिफ के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। बता दें कि हैरी पॉटर फेम डेनियल रेडक्लिफ के साथ फोटो खींचने के बाद एक्ट्रेस ने अपना फैंन गर्ल मूमेंट शेयर किया। इस फोटो में मृणाल ठाकुर के साथ उनकी बहन लोचन ठाकुर भी डेनियल रैडक्लिफ के साथ एक सेल्फी में नजर आ रही हैं।

Courtesy - Instagram

कहां हुई मुलाकात?
सीता रमम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले कई दिनों अपनी फिल्म 'हाय नन्ना' के प्रमोशन में बिजी थीं। इन प्रोमोशन्स के खत्म होने के बाद अब वेकेशन मनाने के लिए मृणाल अभी न्यूयॉर्क में हैं। जहां उनकी मुलाकात 'हैरी पॉटर' मूवी फेम डेनियल रेडक्लिफ से हुई। इस दौरान डैनियल रैडक्लिफ ने चेहरे पर व्हाइट कलर का मास्क लगाया हुआ था। दरअसल, इन दिनों न्यूयॉर्क में हॅालिवुड स्टार डैनियल रैडक्लिफ का एक फैंस मीट सेशन चल रहा था। इस सेशन में मृणाल ने अपनी कई दोस्तों के साथ पार्टिसिपेट किया और एक्टर डैनियल रैडक्लिफ से मिलकर उनके साथ फोटो क्लिक कराई। इस फोटो में डैनियल रैडक्लिफ के साथ मृणाल का फैन गर्ल मूमेंट साफ नजर आ रहा है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'हाय नन्ना' में 7 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार नानी के साथ नजर आई। एक्ट्रेस काफी लंबे समय से इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं। तेलुगू भाषा की रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk