कानपुर। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को आज 8 साल पूरे हो गए। 4 जुलाई 2010 को धोनी ने अपने गृहनगर रांची में साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म के मुताबिक साक्षी एक होटल में बतौर ट्रेनी काम करती थीं तब माही को उनसे प्यार हो गया था। कुछ समय तक दोनों छुप-छुपकर मिलते थे फिर दोनों ने शादी कर ली।

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे,जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

धोनी और साक्षी की केमिस्ट्री काफी लाजवाब है। माही जब भी मैदान में खेल रहे होते हैं साक्षी उनका मैच देखने जरूर आती हैं। खासतौर से आईपीएल में साक्षी अपने पति को खूब सपोर्ट करती हैं। धोनी पर बनी फिल्म के मुताबिक, साक्षी को शादी से पहले क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मगर माही के जिंदगी में आते ही साक्षी को क्रिकेट से लगाव हो गया।

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे,जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

आमतौर पर धोनी मैच के चलते अपने परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते। मगर चार साल पहले मिड डे में छपे एक इंटरव्यू में माही ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक राज खोला था। तब माही ने बताया था कि वह अपनी पत्नी साक्षी को तीसरे नंबर की प्राथमिकता देते हैं। उनके लिए देश सबसे ऊपर है और दूसरे नंबर पर उनके माता-पिता।

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे,जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। साल 2015 में जब माही किसी विदेशी दौरे पर थे तब उनके घर एक नन्हीं बच्ची ने जन्म लिया। धोनी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और जीवा की मस्ती कई बार देखी गई है।

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे,जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

एमएस धोनी इस वक्त इंग्लैंड में हैं। मंगलवार को भारत और इंग्लैंड का पहला टी-20 मैच खेला गया। धोनी की पत्नी साक्षी यह मैच देखने मैनेचेस्टर पहुंची थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की।

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे,जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

धोनी की पत्नी साक्षी अब घूमेंगी पिस्तौल लेकर, वजह है चौंकाने वाली

जीवा ने बदल दिया धोनी को, कभी पापा का नाम सुनकर डरती थी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk