सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
1. एम एस धौनी - 196 छक्के
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 281 वनडे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 9058 रन बनाए। इसके अलावा उनके खाते में 196 छक्के दर्ज हैं।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
2. सचिन तेंदुलकर - 195 छक्के
भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18426 रन बनाए और 195 छक्के मारे।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
3. सौरव गांगुली - 190 छक्के
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं भारत के भूतपूर्व कप्तान सौरव गांगुली। दादा ने 311 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके खाते में 11363 रन दर्ज हैं। इसके अलावा गांगुली ने अपने पूरे वनडे करियर में 190 छक्के लगाए हैं।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
4. युवराज सिंह - 148 छक्के
टीम इंडिया के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है। युवी के नाम टी-20 में लगातार 6 गेंदों में छह छक्के मारने का रिकार्ड दर्ज है। वनडे की बात करें तो युवराज ने 293 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8329 रन बनाए। युवराज के खाते में 148 छक्के दर्ज हैं।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
5. वीरेंद्र सहवाग- 136 छक्के
भारत के बिस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग अपनी धुंआंधार पारी के लिए जाने जाते थे। सहवाग ने 251 वनडे खेले हैं और उन्होंने 8273 रन बनाए। सहवाग ने पूरे वनडे करियर में 136 छक्के लगाए।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
6. सुरेश रैना - 120 छक्के
मध्य-क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 223 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 5568 रन बनाए। रैना के नाम वनडे में 120 छक्के दर्ज हैं।

सचिन को पछाड़ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बने धोनी
7. रोहित शर्मा - 114 छक्के
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 151 वनडे खेले हैं। इसमें उनके 5050 रन हैं और कुल 114 छक्के लगाए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk