काफी सीक्रेट तरीके से हुआ गृहप्रवेश

टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का परिवार नए घर में शिफ्ट हो गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर धोनी का परिवार रांची में हरमू रोड स्थित घर की जगह रिंग रोड स्थित सिमलिया फॉर्म हाउस में चला गया। हालांकि धोनी इस दौरान मौजूद नहीं थे। वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से आईपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ  मैदान में खेल रहे थे। यहां भी उनके लिए अच्छी खबर रही और पुणे की टीम विजयी रही। धोनी की गैरमौजूदगी में उनके दोस्तों ने घर शिफ्ट करने की जिम्मेदारी ली। हालांकि इस बात को काफी सीक्रेट रखा गया।

सात एकड़ में बने नए घर में शिफ्ट हुए धोनी,बाग के साथ-साथ जिम भी

सात एकड़ पर बने घर में प्रैक्टिस फील्ड और जिम भी

धोनी का नया घर सात एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्य महलनुमा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नेट प्रैक्टिस फील्ड, एक अल्ट्रा मॉडर्न जिम के अलावा शानदार फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बाग है। नए घर में प्रवेश के मौके पर पूजा-अर्चना भी की गई। आईपीएल 10 पूरा होने के बाद एमएस धोनी नए घर में जाएंगे। पुराने घर में धोनी अपने परिवार के साथ साल 2009 से रह रहे थे। उनके साथ माता-पिता, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा रहती है। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह उनसे अलग रहते हैं। क्रिकेट में नाम कमाने से पहले संघर्ष के दिनों में धोनी मेकॉन की कॉलोनी में रहते थे। यहीं उनका बचपन बीता था। उनके पिता मेकॉन में काम करते थे और इसलिए कंपनी से उन्हें क्वार्टर मिला हुआ था। बाद में धोनी यहां से हरमू स्थित घर में शिफ्ट हो गए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk