कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। MS Dhoni In Uttarakhand: फार्मर इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अपने गांव घूमने आए हुए हैं। धोनी का गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हैं, जहां से उनकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल धोनी 20 साल बाद अपने गांव गए और वहां पर अपने रिश्तेदारों से मिले। धोनी के आने से उनके गांव के लोगों में एक अलग सी खुशी देखने को मिली। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से भी काफी फेमस हैं, अपने गांव में भी उन्होंने अपना यहीं रंग दिखाया। यहीं नहीं धोनी से अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया, जिसका वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

धोनी ने की कुलदेवाताओं की पूजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इससे पहले साल 2003 में अपने जनेऊ संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे थे। उस समय तक उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन भी नहीं हुआ था। 20 साल बाद फिर से अपने गांव पहुंचकर कैप्टन कूल धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ अपने कुलदेवाताओं की पूजा की, और गांव को सभी लोगों के साथ ठेरों फोटोज क्लिक कराई। धोनी अपनी रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ कई जगहों पर घूमते भी नजर आए। अपनी इस टिप से साक्षी ने एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिस पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा कि, 'सभी धोनीयों के साथ एक इवेंटफुल दिन! मेरा यकीन मानिए, यहां पर और भी बहुत सारी मेमोरीज हैं!'

Cricket News inextlive from Cricket News Desk