नई दिल्ली (एएनआई)। 2004 में जब महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा, उस वक्त उनके बाल काफी लंबे थे। फैंस को तो यह काफी पसंद था मगर धोनी की पत्नी साक्षी इसके सख्त खिलाफ थी। साक्षी का कहना है अगर वह उस लुक में धोनी से मिलती तो कभी उनकी तरफ देखती भी नहीं। साक्षी को यह बात चेन्नई सुपर किंग्स के अफिशल टि्वटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहते सुना गया है। इस दौरान उन्होंने सीएसके के फैंस के लिए कुछ अनजाने राज खोले।

साक्षी बोली- धोनी पर नहीं अच्छे लगते लंबे बाल
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को उनके लंबे बालों के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी सराहा था। हालांकि, पत्नी साक्षी, जिन्होंने गुरुवार को अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। उनका मानना ​​है कि लंबे बाल बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पर अच्छे लगते हैं धोनी पर नहीं। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में साक्षी ने कहा, "यह तो अच्छा है कि मैंने उन्हें उस लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उस वक्त उनसे मिली होती तो उन नारंगी बालों में धोनी की तरफ देखती भी नहीं।'

2010 में दोनों ने की शादी
बता दें एमएस धोनी 4 जुलाई, 2010 को साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंधे, इससे पहले उन्होंने भारत को विश्व कप खिताब दिलाया था। पूर्व भारतीय कप्तान विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप में भारत को चैंपियन बनाया फिर 2011 में आईसीसी का 50 ओवर का वर्ल्डकप खिताब भारत के नाम किया। इसके बाद 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ, धोनी तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk